Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मदरसे के शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां, जब SDM ने मारा छापा तो खुली पोल
    Featured

    मदरसे के शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां, जब SDM ने मारा छापा तो खुली पोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68266431817588517887375d645c42d5ad0e2706af777e5963a118191d7ad15d700213985fed727a825b3b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बहराइच/स्वराज टुडे: यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिले के पयागपुर क्षेत्र में चल रहे एक अवैध मदरसे पर छापेमारी की गई है. पुलिस के अलाधिकारियों ने गुप्त सूचना मिलने पर ये कार्रवाई की गयी.

    वहीं इस छापे के बाद मदरसे से मिली 40 नाबालिग लड़कियों को देख अधिकारी हैरान रह गए. पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक दुकान के अंदर अवैध तरीके से मदरसे का संचालन किया जा रहा है. जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान लड़कियों को टॉयलेट में बंद किया गया था.

    बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र के पटीहाट चौराहे पर बने एक मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों के बरामद होने से हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर बने आलीशान मदरसे की गुप्त सूचना पर एसडीएम अश्वनी पांडे व नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा. छापेमारी के दौरान मदरसा संचालक ने बच्चियों को टॉयलेट में बंद कर रखा था, जिन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया. बच्चियों की बरामदगी से प्रशासन भी दंग रह गया. फिलहाल एसडीएम व पयागपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

    अवैध मदरसे में छापा

    दरअसल पयागपुर के पहलवाला गांव के एक मदरसे में निरीक्षण चल रहा था. इस दौरान जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो निरीक्षण के दौरान उन्हें एक शौचालय बंद मिला जिसको खोलने के सभी हैरान रह गए. महिला पुलिसकर्मी ने जब शौचालय को खोला तो एक के बाद एक 40 लड़कियां शौचालय के भीतर से निकली, जिस देख अधिकारी भी हैरान रह गए.

    यह भी पढ़ें :  रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    शौचालय में छिपी थी 40 लड़कियां

    पयागपुर के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अचानक छापे की कार्रवाई की गई थी. शुरुआत में मदरसा संचालकों ने हमें ऊपर जाने से रोका. लेकिन, जब पुलिस के साथ अंदर प्रवेश किया तो छत पर बने शौचालय में बच्चियां बंद मिलीं.

    मदरसा संचालकों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अचानक छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई. जिससे बच्चियां खुद शौचालय में जाकर छिप गईं थीं. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्चियों को आखिर शौचालय में क्यों छिपाया गया था.

    यह भी पढ़ें:;पेशे से शिक्षक..चेहरे पर सादगी लेकिन सोच बेहद खतरनाक..! जानें पहलगाम हमले में आतंकियों के इस मददगार की पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें:;अस्पताल में हड़कंप: बीएमओ पर महिला नर्सों से अभद्रता का आरोप, एसोसिएशन ने की हटाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें:;छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर पदों पर ‘सिस्टमेटिक घोटाला’ – 46 स्वीकृत पदों पर 80 अफसर कार्यरत, हर माह 30 लाख की लूट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनी तिवारी के निर्णय से समाज में कानून के प्रति सम्मान और…

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.