Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पेशे से शिक्षक..चेहरे पर सादगी लेकिन सोच बेहद खतरनाक..! जानें पहलगाम हमले में आतंकियों के इस मददगार की पूरी कहानी
    Featured

    पेशे से शिक्षक..चेहरे पर सादगी लेकिन सोच बेहद खतरनाक..! जानें पहलगाम हमले में आतंकियों के इस मददगार की पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6824907891758773160869c87d4b91e5f331b684949c21b0ffc89f66764cbe825e5633ddb7922cf5cc3ce2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    श्रीनगर/स्वराज टुडे: ऊपर आप दो तस्वीरों का कोलाज देख रहे हैं. इसमें पहली तस्वीर आप पहली बार देख रहे है. लेकिन दूसरी वो तस्वीर हैं, जिसे आपने बीते 5 महीने में ना जाने कितने हजार बार देखा होगा.

    दूसरी तस्वीर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी अफसर विनय नरवाल और उनकी पत्नी की है. आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में 25 सैलानियों की धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले के बाद जो कुछ हुआ, वो पूरी देश-दुनिया को पता है. लेकिन पहलगाम हमले की पोस्टर इमेज बनी विनय नरवाल के कोलाज में दिख रही दूसरी तस्वीर की कहानी अब सामने आई है.

    चेहरे पर सादगी पर सोच इतनी खतरनाक कि…

    दरअसल दूसरी तस्वीर में नजर आ रहा शख्स मोहम्मद यूसुफ कटारी है, जिसे जम्मू कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यूसुफ कटारी की जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसमें वो चेहरे पर सादगी लिए सामान्य सा एक युवक नजर आ रहा है. लेकिन इसकी सोच कितनी खतरनाक रही है, उसका खुलासा अब धीरे-धीरे सामने आएगा.

    पहलगाम हमले में आतंकी को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार टीचर की पहली तस्वीर.

    न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, पूछताछ जारी

    दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के करीब 5 महीने बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया है. 26 वर्षीय यूसुफ कटारी जम्मू-कश्मीर में टीचर है. कटारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया गया है. अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को कथित तौर पर साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है.

    गिरफ्तार आरोपी यूसुफ कटारी.

    कुलगाम के गुज्जर बस्ती अविल का रहने वाला है आरोपी

    26 साल का यूसुफ कटारी कुलगाम के गुज्जर बस्ती अविल मंज़गाम का रहने वाला है. पुलिस ने एफआईआर संख्या 36/25 के तहत जांच के लिए गिरफ्तार किया है. यह मामला पहलगाम हमले और महादेव ऑपरेशन मुठभेड़, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे, से संबंधित आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और यूएपीए की धारा 13, 16, 18, 20 और 38 के तहत दर्ज किया गया है.

    ऑपरेशन महादेव से मिला था क्लू

    जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के बाद से पुलिस मोहम्मद कटारिया तक पहुंची. ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे.

    22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने की 26 लोगों की हत्या

    उल्लेखनीय हो कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इन 26 लोगों में 25 लोग सैलानी थे. जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने आए थे. इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

    यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ के प्राइवेट वीडियो लीक, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी

    यह भी पढ़ें: सास ने अपनी किडनी देकर बहु की बचाई जान, सगी माँ ने कर दिया था इनकार

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    यह भी पढ़ें: रात 12 बजे श्मशान घाट में रील बना रहे थे कुछ युवा, तभी एकाएक आने लगी खौफनाक आवाजें और हो गई एक की मौत, दहशत में पूरा गाँव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.