Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»300 मीटर दूर तक जो जहां था वहीं जल गया, 10KM तक दहल उठा; जयपुर में कैसे इतना भीषण हादसा
    Featured

    300 मीटर दूर तक जो जहां था वहीं जल गया, 10KM तक दहल उठा; जयपुर में कैसे इतना भीषण हादसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241221 074337
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह बहुत भयानक हादसा हो गया। अजमेर रोड पर भांकरोटा में एक गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद तीन दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में कई लोग जिंदा गए तो कई बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।इनमें कई की हालत बेहद गंभीर है।

    10 किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज

    हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। भांकरोटा में पुष्पाराज पेट्रोल पंप के पास एक एलपीजी भरे टैंकर में ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैंकर की गैस लीक होने लगी और इसमें आग लगते हुए बड़ा धमाका हो गया। करीब 300 मीटर के दायरे में मौजूद सभी गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि करीब 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। आग की वजह से कई और गाड़ियों के भी फ्यूल टैंक में धमाका हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दूर तक ऊंची उठती लपटें देखी गईं।

    भीषण आग को बुझाने मौके पर पहुंचे दर्जनों दमकल वाहन

    गैस टैंकर में धमाके के बाद आग ने एक स्लीपर बस, कई कारों, ट्रकों और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत ये रही कि पेट्रोल पंप के टैंक तक आग नहीं पहुंची। नहीं तो यह हादसा और भी ज्यादा भीषण हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर 30 से अधिक दमकल वाहनों को भेजा गया और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं, लपटों को शांत करने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तत्काल पहुंचे अस्पताल

    इस बीच एंबुलेंस भी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि करीब तीन दर्जन घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह 9 बजे तक अस्पातल में 4 शव पहुंचाए गए थे, जबकि 35 लोगों को भर्ती कराया गया था। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर बताई गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

    गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने दी यह जानकारी

    राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा, ‘यूटर्न लेते हुए टैंकर और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। आग की लपटे इतनी तेज हुईं कि अन्य वाहनों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। लोग हताहत हुए हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मृतक परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी… हम जल्द ही इस रास्ते को साफ करवाएंगे। जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता है, हम यहीं हैं। हमने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।’ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह अस्पताल पहुंचे और फिर मौके पर जाकर भी जाना कि यह हादसा कैसे हुआ।

    यह भी पढ़ें: 2 घंटे के कॉन्ट्रैक्ट में मौलाना ने मिटाई हवस, हलाला कराने आई महिला से मस्जिद में ही बनाया सम्बन्ध, VIDEO से मचा हंगामा

    यह भी पढ़ें: ‘औरंगजेब के वंशज रिक्शा चला रहे, ईश्वर की दुर्गति नहीं की होती तो ये दिन नहीं देखते’, अयोध्या में बोले CM योगी

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    यह भी पढ़ें: खूबसूरत महिला का हलाला करने के चक्कर में मौलवियों के बीच खून जंग, बिछी 12 लाशें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.