Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाथ से बाइक उठाने वाले बॉडी बिल्डर की जिम में बिगड़ी तबीयत, मौत से पहले बोले – बचा सको तो बचा लो
    Featured

    हाथ से बाइक उठाने वाले बॉडी बिल्डर की जिम में बिगड़ी तबीयत, मौत से पहले बोले – बचा सको तो बचा लो

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोटा/स्वराज टुडे: राजस्थान के कोटा शहर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर जिम में साइकलिंग करते समय सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद 35 साल के देशराज पोसवाल की मौत हो गई। युवक जिम में वर्कआउट कर रहा था इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि देशराज को सिर्फ खांसी और जुकाम था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

    चिकित्सक ने दी थी जिम न जाने की सलाह

    मृतक देशराज के भाई रूपचंद ने बताया कि देशराज को वैसे तो कोई बीमारी नहीं थी। सिर्फ उसको हल्का बुखार और सर्दी जुकाम था। उपचार करने के दौरान चिकित्सक ने उसे जिम ना जाने की सलाह दी थी। उसके बाद तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद देशराज जिम चले गए। जहां पर अचानक उनकी फिर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी गई।

    मरने से चंद मिनट पहले देशराज बोले – बचा सको तो बचा लो

    परिजनों का कहना है कि जब देशराज का अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तब देशराज ने चिकित्सक और परिजनों से कहा, ’10 मिनट में बचा सको, तो बचा लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा।’ इसके कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक्सपर्ट डॉक्टर ने उन्हें चेक किया और मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि देशराज की हार्ट अटैक से मौत नहीं हुई है। उनकी अचानक हुई मौत का कारण भी फिलहाल समझ में नहीं आ रहा। ऐसे में अगर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होती तो काफी कुछ जानकारी और सामने आ सकती थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    भाजपा से जुड़े हुए थे मृतक देशराज

    जानकारी में सामने आया है कि मृतक देशराज पोसवाल जवाहर नगर इलाके में रहते थे और हॉस्टल व्यवसाय से जुड़े हुए थे। देशराज सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। इसके साथ ही वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री थे और कई बार कार्यक्रमों में दोनों हाथों से बाइक उठाकर अपनी ताकत का भी परिचय देते थे। उनकी अचानक हुई मौत से भाजपा में भी शौक की लहर है।

    स्वस्थ व्यक्ति की अचानक होने वाली मौतों से डर का माहौल

    पिछले कुछ अरसे से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। जिसमें कोई डांस करते करते अचानक गिर जाता है और मौत हो जाती है। कोई स्पीच देते देते अचानक गिर जाता है और मौत हो जाती है। कोई गाड़ी में बैठकर जा रहा है और अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। ये हमारे आसपास भी खूब हो रहा है। और लोग इसलिए भी इन घटनाओं से डर जाते हैं क्योंकि आज के दौर में इस तरह की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में अक्सर आ जाते हैं।

    आखिर चलते-फिरते आदमी की अचानक मौत क्यों हो रही है? विस्तार से जानिए वजह

    ये बहुत चिंताजनक और डराने वाली बात है। हंसता खेलता इंसान अचानक मर जाता है। ऐसी घटनाओं के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ कार्डियेक अरेस्ट को बड़ी वजह मानते हैं। कार्डियेक अरेस्ट और हार्ट अटैक को लोग अक्सर एक ही समझ लेते हैं। जो सही नहीं है। दोनों में अंतर होता है। जिसके बारे में आपको बताते हैं।

    ● अचानक Heart काम करना बंद कर देता है तो उसे कार्डियेक अरेस्ट करते हैं।
    ● कार्डियेक अरेस्ट बिना चेतावनी और अचानक होता है।
    ● कार्डियेक अरेस्ट Heart के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी से आता है.
    ● पूरा शरीर एक झटके में काम करना बंद कर देता है।
    ● कार्डियेक अरेस्ट आने पर 1 मिनट के अंदर मौत हो सकती है।
    ● दिल की धमनियों के ब्लॉक होने से ब्लड सप्लाई पर असर पड़ता है।
    ● यानी दिल के किसी हिस्से तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है.
    ● ब्लड सप्लाई कम होने से हार्ट के फंक्शन पर धीरे धीरे असर पड़ता है।
    ● दिल तक ब्लड फ्लो में दिक्कत से Heart अटैक आता है।
    ● कार्डियक अरेस्ट से व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है जबकि ये जरूरी नहीं कि हार्ट अटैक आने पर मरीज की मौत ही हो जाए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,778 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,142 Views
    Don't Miss

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    आज का राशिफल : ग्रहों की स्थिति जानते हैं—मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि…

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.