Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सर्पदंश पर शीघ्र उपचार ही जीवन बचाने की कुंजी, पीड़ित मासूम की उखड़ती साँसों को एनकेएच में मिली नई जिंदगी
    Featured

    सर्पदंश पर शीघ्र उपचार ही जीवन बचाने की कुंजी, पीड़ित मासूम की उखड़ती साँसों को एनकेएच में मिली नई जिंदगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2024Updated:April 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सर्पदंश के मामलों में पीड़ित को समय पर शीघ्र उपचार का लाभ दिया जाना ही उसका जीवन बचाने की कुंजी है। समय पर उपचार मिल जाने से 4 साल के मासूम आरव की जान बचाई जा सकी। उसकी उखड़ती साँसों को थामना डॉक्टरों के लिए चुनौती से कम नहीं था लेकिन चिकित्सकों ने यह कर दिखाया।
    जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर वन्य ग्राम रामपुर स्थित प्रेमनगर निवासी किसान फेकू राम पटेल का 4 वर्षीय पुत्र आरव सर्पदंश का शिकार हुआ था। बालक प्यास लगने पर घर के रसोई से पानी ले कर बाहर आते समय दरवाजे के चौखट पर बैठे विषैले सर्प का शिकार हुआ। सर्प ने बालक के बाएं पैर के उंगली को डस लिया। परिजन उसे करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे की स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने सुपर स्पेशलिटी न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एनकेएच की चिकित्सा टीम ने अंततः बच्चे की जान बचा ली। आरव के पिता व परिजन ने डॉ. नागेन्द्र बागरी, हॉस्पिटल प्रबंधन, ड्यूटी डॉक्टर व स्टाफ के प्रति आभार जताया है।

    मसाज और सीपीआर पद्धति काम आई

    परिजन बच्चे की हालत बिगड़ते देख काफी परेशान थे। न्यू कोरबा हॉस्पिटल में परीक्षण में पाया कि बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पा रहा है और बेहोशी की हालत में है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र बागरी ने मासूम को पहले सी-पेप में रखा, परन्तु सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होता देख वेंटिलेटर पर लाया। दो बार बच्चे के दिल की धड़कन भी रुकी। पहली बार मसाज करके सांस वापस लाया गया। दूसरी बार डॉ. बागरी ने सीपीआर पद्धति से कृत्रिम श्वांस देकर उपचार शुरू किया। आरव कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रहा, हालत सुधरने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया। आरव अब बिल्कुल स्वस्थ है, उसे छुट्टी दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    काफी क्रिटिकल था यह मामला

    IMG 20240417 WA0002

    डॉ. बागरी ने बताया कि यह काफी क्रिटिकल केस था। सर्पदंश के मामले में जहां सांप ने काटा है, उस जगह को कपड़े से हल्का सा बांध लेना चाहिए। जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डेढ़ से दो घंटे में जहर पूरी बॉडी में फैल सकता है। इसलिए इस अवधि के अंदर ही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।
    डॉ.बागरी ने बताया कि सर्प काटे हुए जगह पर टाइट कपड़े न बांधे। जहर को चूसकर निकालने की कोशिश न करें। काटे हुए जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट न लगाएं। एल्कोहल, चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पीएं। इससे जहर तेजी से फैल सकता है। किसी तरह का ठंडा गर्म सिंकाई न करें न ही कोई क्रीम लगाएं। दर्द के लिए एस्पीरिन न लें। इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

    सर्पदंश में क्या करें

    टाइट कपड़े या गहने तुरंत उतार लें। जहां पर काटा हो उस हिस्से को हार्ट के लेवल से नीचे रखें। घायल को जितना हो सके स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं। घायल को शांत रखने की कोशिश करें जिससे उसे शॉक लगने से बचाया जा सके। काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें। जहां काटा हो, उसे हल्के कपड़े से कवर कर लें।

    जीने की आस छोड़ बैठे पिता फेकू राम पटेल

    बेटे के जीने की आस छोड़ बैठे पिता फेकू राम पटेल ने जब उसको सहकुशल देखा तो वह एनकेएच चिकित्सक डॉक्टर बागरी सहित उनकी टीम का आभार जताया और कहा मेरे पुत्र आरव का नया जीवन इस अस्पताल से मिला है। हमने देखा की किस तरह से डॉ. बागरी व आईसीयू की टीम ने मिल कर काम किया और हमारे बच्चे का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखा। हम सभी से यहीं निवेदन करते है कि आप सभी जागरूक रहे और लापरवाही न करते हुए समय का महत्व समझे और सही समय रहते मरीज को अस्पताल ले कर आए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय...जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,955 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,517 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन कोरबा में मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन…

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.