Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विदेश में नौकरी का झांसा देकर कैसे साइबर फ्रॉड के धंधे में धकेलता था बॉबी कटारिया ? पीड़ितों ने बताई आपबीती
    Featured

    विदेश में नौकरी का झांसा देकर कैसे साइबर फ्रॉड के धंधे में धकेलता था बॉबी कटारिया ? पीड़ितों ने बताई आपबीती

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाँ
    लखनऊ/स्वराज टुडे: यूट्यूबर (YouTuber) बलवंत उर्फ बॉबी कटारिया (Bobby Kataria Arrest) को कबूतरबाजी (लोगों को नौकरी का झांसा देकर अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा) के मामले में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
    उस पर उत्तर प्रदेश के दो युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने, विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है. दोनों पीड़ितों का कहना है कि उन्हें बंधक बनाकर अमेलरिकी लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया. पुलिस ने बॉबी कटारिया को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी कटारिया का सिंडिकेट भारत के अलावा थाइलैंड, वियतनाम और कंबोडिया तक फैला है.

    अब तक सिंडिकेट से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, इस सिंडिकेट से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं. पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया, वहां करीब 150 भारतीय इसी तरह मानव तस्करी कर लाए गए थे. उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे अन्य लोगों ने नौकरी का झांसा देकर भेजा. इन लोगों से मारपीट की गई और पासपोर्ट छीन लिए गए. फिर साइबर फ्रॉड के लिए मजबूर किया गया.

    इंस्टाग्राम पर हुआ था कॉन्टैक्ट

    यूपी के फतेहपुर के रहने वाले अरुण कुमार और हापुड़ के रहने वाले मनीष तोमर ने गुरुग्राम पुलिस को बॉबी कटारिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया, “हम दोनों बेरोजगार थे. हमने इंस्टाग्राम पर बॉबी कटारिया के पेज Bobbykataria-official और यू-ट्यूब चैनल MBK के साथ (@Bobbykatariaofficial24) पर विदेश मे नौकरी दिलाने का एड देखा. इस दौरान हम उसके संपर्क में आए.”

    अरुण कुमार और मनीष तोमर ने कहा, “विज्ञापन देखकर बॉबी कटारिया से उसके मोबाइल नंबर पर पर कॉल किया. वॉट्सऐप पर भी बात हुई. उसने बताया कि वो विदेश में नौकरी दिलवाता है. गुरुग्राम के सेक्टर 109 कॉन्सेंट वन मॉल में उसका ऑफिस है. वहां जाकर मीटिंग हो सकती है.”

    यह भी पढ़ें :  आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    UAE में जॉब का झांसा देकर ऐंठे पैसे

    अरुण कुमार बताते हैं, “बॉबी कटारिया को हमने सोशल मीडिया पर कई बार देखा था. इसलिए एक भरोसा सा हो गया. 1 फरवरी 2024 को मैं उसके ऑफिस मिलने गया. उसने मुझे UAE में जॉब दिलाने का भरोसा दिया. 2000 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया. मैंने रजिस्ट्रेशन करवा लिया. इसके बाद मैंने बॉबी कटारिया के कहने पर 13 फरवरी 2024 को अपने अकाउंट से उसके ऑफिस के अकाउंट MBK GLOBAL VISA PVT LTD में 50000 रुपये ट्रांसफर करा दिए. 14 मार्च 2024 को कटारिया के कहने पर अंकित शौकिन नाम के शख्स के अकाउंट में एक लाख रुपये और ट्रांसफर कराए. फिर कटारिया ने अपने एजेंट शौकिन के वॉट्सऐप से वैन्टाइन (LAOS) की टिकट भिजवाई. 28 मार्च 2024 को मैं बॉबी कटारिया के कहे मुताबिक एयरपोर्ट पर 50000 रुपये अमेरिकी डॉलर में ट्रांसफर कराकर वैन्टाइन की फ्लाइट मे बैठ गया.

    अरुण कुमार ने कहा, “इसी तरह मेरा दोस्त मनीष तोमर 10 जनवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके ऑफिस में मिला. कटारिया ने उले सिंगापुर मे नौकरी दिलाने का झांसा दिया. 2000 रुपये से रजिस्ट्रेशन भी करवाया. बॉबी कटारिया के कहे अनुसार मनीष तोमर ने अलग-अलग तारीखों पर 2 लाख से ज्यादा रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए. मनीष तोमर की 28 मार्च 2024 को वैन्टाइन (LAOS) की टिकट करवा दी गई. वो भी 50000 रुपये USD में बदलकर फ्लाइट में बैठ गया.”
    अरुण कुमार और मनीष तोमर बताते हैं, “जब हम एयरपोर्ट पर उतरे, तो वहां हमें अभी नाम का एक युवक मिला. उसने खुद को बॉबी कटारिया का दोस्त और पाकिस्तानी एजेंट बताया. उसने हमें होटल माइकन सन में छोड़ दिया. दूसरे दिन अभी ने हमें नावतुई ट्रेन की टिकट कराकर ट्रेन में बैठा दिया.”

    साइबर फ्रॉड करने को किया गया मजबूर

    अरुण कुमार बताते हैं, “नावतुई स्टेशन से अभी ने टैक्सी करवाई और उन्हें गोल्डन ट्रैंगल छुड़वा दिया. वहां अंकित शौकिन और नीतीश शर्मा उर्फ रॉकी नाम के दो युवक मिले. वे उन्हें बेनामी चाइनीज कंपनी में ले गए. वहां दोनों दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनके पासपोर्ट छीन लिए गए. उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया.”

    यह भी पढ़ें :  खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    150 भारतीयों का बनाया गया बंधक

    मनीष तोमर बताते हैं, “वहां पर हमें पता चला कि उस कंपनी में करीब 150 भारतीय इसी तरह मानव तस्करी करके लाए गए थे. उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया था. इसमें महिलाए भी शामिल हैं. दो दिन तक हमने उनके कहे मुताबिक काम किया. तीसरे दिन मौका देखकर हम दोनों वहां से भागकर गए और इंडियन एंबेसी पहुंचे.”

    अरुण कुमार ने कहा, “बॉबी कटारिया जैसे दलाल बेरोजगार व्यक्तियों को विदेश मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी कर रहे है. आरोपियों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए.” मनीष तोमर कहते हैं, “वहां बंधक बनाए गए भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए. हमारे पैसे वापिस दिलाए जाए. हमने यहां पहुंचकर बॉबी कटारिया को फोन करके अपने पैसे वापस मांगे, तो वो अकड़ गया. उसने बताया कि इसी तरह पैसे लेता है.”

    ये आरोपी भी अरेस्ट

    इस मामले में NIA और अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने बड़ोदरा से मनीष हिंगू, गोपालगंज से प्रह्लाद सिंह, दिल्ली से नबीआलम रे, गुरुग्राम से बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया और चंडीगढ़ से सरताज सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में विदेश भेजने के दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और रजिस्टर बरामद हुए हैं.

    फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने को किया जाता था मजबूर

    रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लेकर अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने 8 FIR दर्ज की थी. आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर युवाओं को नौकरी का लालच देकर विदेश भेजते थे. युवाओं को लाओस, गोल्डन ट्राइंगल SEZ और कंबोडिया में फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए दबाब बनाया जाता था. ये कॉल सेंटर विदेशी नागरिक चला रहे थे. इन कॉल सेंटरों के जरिए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट के नाम पर ठगी और हनी ट्रैप जैसी अवैध गतिविधियां हो रही थी.

    यह भी पढ़ें :  शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जांच में पता चला की ये सिंडिकेट कई देशों तक फैला हुआ है, जहां विदेशी एजेंट थाइलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से बॉर्डर क्रॉस करवाकर लाओस SEZ के लिए भेजते थे. भारत में ये रैकेट महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, यूपी और बिहार जैसे कई राज्यों में फैला हुआ था.

    कौन है बॉबी कटारिया?

    हरियाणा के गुरुग्राम में बसई गांव का रहने वाला बॉबी कटारिया एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है. बॉडी बिल्डिंग का उसे शुरू से शौक था. वो अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता रहता है. अपने वीडियो में वो लोगों को फिटनेस और न्यूट्रिशन से जुड़े टिप्स भी देता है. सोशल मीडिया पर उसकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम पर ही 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

    सड़क पर शराब और प्लेन में सिगरेट पीने का वीडियो हो चुका वायरल

    कटारिया का विवादों से पुराना नाता रहा है. सितंबर 2022 में उसका देहरादून में सड़क पर ही टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था. फिर दिसंबर 2022 में दिल्ली में प्लेन के अंदर सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था. दोनों ही मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया था. बाद में जमानत मिल गई थी.

    यह भी पढ़ें: यूपी में BJP की इस एक गलती से बिगड़ सकता है पूरा खेल…C-Voter के फाउंडर का चौंकाने वाला दावा

    यह भी पढ़ें: 40 लाख करोड़ का पड़ेगा राहुल गांधी का गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रु देने का वादा! इतनी तो देश की कमाई भी नयहीं !

    यह भी पढ़ें: अगर दुबले पतले शरीर से होती है शर्मिंदगी, तो वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और देखें असर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,071 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले…

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.