Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026

    ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    June 1, 2026

    अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विंशति-भुजा चक्रेश्वरी शासनदेवी की अनोखी मूर्ति
    Featured

    विंशति-भुजा चक्रेश्वरी शासनदेवी की अनोखी मूर्ति

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    इंदौर/स्वराज टुडे: हिंदू एवं बौद्ध धर्म की भांति ही जैन धर्म में भी विभिन्न देवी एवं देवताओं का उल्लेख आता है। इन देवी एवं देवताओं को अधिष्टायिका देव-देवी, यक्ष – यक्षिणी व शासन देव-देवी आदि नामों से जाना जाता है। जैन ग्रन्थों में उल्लेखित प्रत्येक चौबीस तीर्थंकरों के अलग-अलग शासन देव और शासन देवियां होती हैं। जैन आगम के अनुसार प्रत्येक तीर्थंकर के समवशरण के उपरांत इन्द्र द्वारा प्रत्येक तीर्थंकर के सेवक देवों के रूप में एक यक्ष -यक्षिणी को नियुक्त किया गया है। हरिवंश पुराण के अनुसार इन शासन देव-देवीयों के प्रभाव से शुभ कार्याें में बाधा डालने वाली शक्तियाँ समाप्त हो जाती हैं।
    गंधर्वपुरी (देवास) मध्यप्रदेश के संग्रहालय में एक चक्रेश्वरी प्रतिमा है, जो संभवतः अपने समय में देश की एकमात्र प्रतिमा रही होगी। इस प्रतिमा में कई विशेषताएँ हैं। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ की शासनदेवी चक्रेश्वरी की यह अद्वितीय मूर्ति गंधर्वपुरी से प्राप्त जैन प्रतिमाओं में विशेष स्थान रखती है। प्रस्तुत प्रतिमा के बीस हाथों में से अधिकतर हाथ खंडित हो गए हैं। किन्तु बचे हुए हाथों में अन्य आयुधों के साथ दो हाथों में चक्रपूर्ण रूप से स्पष्ट हैं, जिनके पकड़ने का ढंग भी विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है। देवी अनेक आभूषणों से सुसज्जित है, इनके शीश के पीछे प्रभा मंडल है, जिसके दोनों ओर विद्याधर युगल निर्मित हैं। प्रतिमा के ऊपरी भाग में निर्मित पाँच ताकों में तीर्थंकरों की ध्यानस्थ लघु मूर्तियाँ हैं। डॉ. नरेश पाठक ने इसका निकटता से अध्ययन कर देखा है कि इस देवी के दाहिने पैर के समीप उनका वाहन गरुड़ अपने बायें हाथ में सर्प पकड़े हुए है, जबकि उनके बायीं ओर एक सेविका की खंडित मूर्ति विद्यमान है और इस देवी के बीस भुजाएं हैं।
    प्रायः जिस तीर्थंकर की अधिष्टायिका शासनदेवी होती है, उसी तीर्थंकर की प्रतिमा उस देवी के शिरोभाग पर उत्कीर्णित करने की परम्परा है, किन्तु इस देवी के वितान में अलग अलग देवकुलिकाओं में पाँच लघु जिन उत्कीर्णित हैं।
    निर्वाणकलिका, पद्मानंदमहाकाव्य, मंत्राधिराजकल्प, रूपमण्डन, प्रतिष्ठासारसंग्रह, प्रतिष्ठासारोद्धार, प्रतिष्ठातिलक, अपराजितप्रच्छा, देवतामूर्तिप्रकरण आदि जिन प्रतिमा शास्त्रों में देव-देवियों का निरूपण है, उनमें चक्रेश्वरी देवी के दो भुजाओं से बारह भुजाओं तक का विधान है, किन्तु इस प्रतिमा की बीस भुजाएँ होना इसे देवमूर्तिशिल्प में विशेष स्थान प्रदान करती हैं। बलुआ पाषाण में निर्मित इस मूर्ति का समय 10-11वीं शताब्दी अनुमानित किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज...! देखें वीडियो

    डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026

    ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    June 1, 2026

    अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

    June 1, 2026

    तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश

    June 1, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    June 1, 2026

    खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण

    June 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,581 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,014 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026895 Views
    Don't Miss

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे: हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में हमेशा दर्शकों के दिल को…

    ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    June 1, 2026

    अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

    June 1, 2026

    तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश

    June 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.