Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026

    ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    October 22, 2026

    Raipur: हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वर्ल्ड कप U19: ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बनी चैंपियन, पहली बार भारत को फाइनल में हराया
    Featured

    वर्ल्ड कप U19: ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बनी चैंपियन, पहली बार भारत को फाइनल में हराया

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 12, 2024Updated:February 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) के अलावा भारत का कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया।

    मुशीर खान, उदय सहारन और सचिन धास खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारूओं ने निर्धारित 50 ओवर में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन बना दिया। जिसके जवाब में भारत सिर्फ 174 ही बना पाया और फाइनल गंवा दिया। भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हराया।

    पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2012 में पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने कंगारुओं को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2018 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर खिताबी जंग देखने को मिली थी। लेकिन इस बार भी भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना था। फिर अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल तीसरी बार है जब दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर पिछली दोनों हार का बदला ले लिया।

    ऑस्ट्रेलिया ने एक साल में तीसरी बार दी मात

    यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम को बड़े इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मुंह की खानी पड़ी है। इससे पहले जून 2023 में सीनियर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद उसी साल नवंबर 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर फाइनल मुकाबले में भारत को हरा दिया था। भारतीय फैंस अभी तक उस हार से पूरी तरह से उभर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    पूरे टूर्नामेंट में अजेय था भारत

    फाइनल से पहले भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था। कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वहीं गेंदबाजी में राज लिंबानी, सौम्य पांडे और नमन तिवारी की गेंदों के सामने कोई भी बल्लेबाज टीक नहीं पाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तो की तरह ढह गए। सेमीफाइनल में भी भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत की और से कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि फाइनल में इस हार का जख्म भारतीय फैंस को काफी समय तक रहने वाला है। क्योंकि एक ही साल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 3 बार फाइनल में शिकस्त दी है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026

    ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    October 22, 2026

    Raipur: हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026

    राशिफल 22 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 22, 2026

    Korba: जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा, जाली नोट उपलब्ध कराने वाला आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,032 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,550 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,418 Views
    Don't Miss

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां…

    ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    October 22, 2026

    Raipur: हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026

    राशिफल 22 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.