Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 शूटर,11 राज्यों में आतंक; NIA ने किया बड़ा दावा
    Featured

    लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 शूटर,11 राज्यों में आतंक; NIA ने किया बड़ा दावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241015 091842 2104
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक इस गैंग के पास इस समय 700 शूटर हैं। बिश्नोई गैंग भी दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा है।

    दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा लॉरेंस बिश्नोई

    एनआईए ने कम से कम 16 गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत चार्जशीट फाइल की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार भी शामिल हैं। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है।एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट नायकीय अंदाज में बढ़ा है। यह उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का गैंग तेजी से फैल रहा था। दाऊद इब्राहिम ने अपना नेटवर्क ड्रग्स तस्करी से बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद उगाही का काम शुरू हो गया। बाद में इसे डी कंपनी नाम दे दिया गया। यह गैंग पाकिस्तान के आतंकियों के साथ भी जुड़ गया। इसी तरह बिश्नोई गैंग ने भी छोटे-मोटे अपराध शुरू किए थे लेकिन अब उसका बड़ा गैंग है।

    बिश्नोई गैंग में 700 शूटर

    एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार चलाता है जो कि कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसियों की लिस्ट में वॉन्टेड है। इसके अलावा बिश्नोई गैंग में 700 शूटर हैं जिनमें से 300 पंजाब के हैं। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें फेसबुक, इन्स्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर की जाती हैं। बिश्नोई को कोर्ट ले जाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास किया जाता है।2021-21 के दौरान इस गैंग ने उगाही के जरिए करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और इसे हवाला चैनल्स से विदेश भेज दिया। चार्जशीट में बताया गया के बिश्नोई गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अन्य आपराधिक गैंगों के साथ भी गठजोड़ कर रखा है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक पूरे उत्तर भारत में है जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें :  रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    विदेश भेजने का सपना दिखाकर युवाओं को लुभाता है गैंग

    आरोप है कि बिश्नोई गैंग युवाओं क विदेश भेजने का लालच देता है। कनाडा जैसे देश की नागरिकता दिलवाने की लालच में गैंग उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करने लगता है। एनआईए के मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा पाकिस्तान में बिश्नोई गैंग के शूटर्स का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करता है।

    कौन है लॉरेंस बिश्नोई ? 

    लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर खेती शुरू की। लॉरेंस ने 12वीं तक की पढ़ाई अबोहर जिले से की, इसके बाद आगे की पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से। यहां लॉरेंस को पॉलिटिक्स में दिलचस्पी हुई और छात्र राजनीति में शामिल हुआ

    गोल्डी बराड़ से यूनिवर्सिटी में हुई दोस्ती  

    पुलिस कॉन्स्टेबल के बेटे ने कैसे खड़ा किया बिश्नोई गैंग?

    यही वो समय था, जब लॉरेंस बिश्नोई जरायम की दुनिया के अपने दोस्त गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया।  जब लॉरेंस स्टूडेंट पॉलिटिक्स में शामिल हुआ तो उस समय गोल्डी बराड़ पंजाब यूनिबर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। दोनों ने एक साथ छात्र राजनीति में एंट्री की, लेकिन दूसरे गुट से टकराव की वजह से जरायम की दुनिया में आ गए। इसमें एंट्री से पहले लॉरेंस बिश्नोई एलएलबी कर चुका था। इसी दौरान पर उस पर हमला, हत्या के प्रयास, डकैती समेत कई मामलों में केस दर्ज हुए। इनमें से कई मामलों में लॉरेंस बरी हो चुका है, लेकिन अभी भी उस पर कई केस चल रहे हैं।

    जेल के अंदर से किया गैंग का विस्तार

    इन मामलों की वजह से लॉरेंस बिश्नोई को जेल भेज गया, लेकिन जेल जाना लॉरेंस बिश्नोई को फायदे का सौदा साबित हुआ। जो काम वो जेल के बाहर से नहीं कर सकता था, वो जेल के अंदर जाकर कर पाया। दरअसल जेल के अंदर जाने के बाद वो कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और उनके साथ मिलकर उसने अपनी गैंग का विस्तार किया। इसी दौरान वो हथियार डीलरों के संपर्क में भी आया। ऐसा कहा जाता है कि धाक जमाने के लिए उसने लुधियाना में नगर निगम का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे राजस्थान पुलिस ने 2014 में गिरफ्तार कर लिया था।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    साल 2021 में तिहाड़ जेल किया गया शिफ्ट

    लॉरेंस ने जेल में रहते हुए गैंगस्टर से नेता बने जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी से दोस्ती की। 2016 में जयपाल भुल्लर नाम के गैंगस्टर ने रॉकी की हत्या करवा दी, जिसका बदला लेते हुए लॉरेंस ने 2020 में भुल्लर की हत्या करवा दी। साल 2021 में लॉरेंस बिश्नोई को मकोका के तहत दर्ज एक केस की सुनवाई के लिए राजस्थान के भरतपुर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट करवा दिया गया।

    लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई छात्र राजनीति से क्राइम की दुनिया में आया था। क्राइम की दुनिया में वो इतना आगे बढ़ गया कि अब उसकी तुलना दाऊद इब्राहिम से की जाने लगी है।

    यह भी पढ़ें: एनकाउंटर करो, नहीं तो हम ही ले लेंगे बदला… बहराइच में फ‍िर भड़की हिंसा, पुलिस के हाथ-पैर फूले

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी विलेन रही ये खिलाड़ी, जीते हुए मैच को भारत ने ऐसे गंवाया

    यह भी पढ़ें: कश्मीरी पण्डितों को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा – सरकार बनाने से पहले ही …

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,616 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला…

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.