Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रॉयल पैलेस, प्राइवेट एयरलाइन और 335 बिलियन डॉलर की संपत्ति. जानिए कौन हैं भारत दौरे पर आए शेख तमीम बिन हमद अल-थानी?
    Featured

    रॉयल पैलेस, प्राइवेट एयरलाइन और 335 बिलियन डॉलर की संपत्ति. जानिए कौन हैं भारत दौरे पर आए शेख तमीम बिन हमद अल-थानी?

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6524494311739853825861cbc969849470c61562d8095c5ca24bd20ada4bf76889b6b4599ddee0c3412f73
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17 फरवरी से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत किया।

    दोनों नेताओं को बातचीत करते और गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। पीएम मोदी ने थानी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए हैं। आइए अब जानते हैं कि शेख तमीम बिन हमद अल-थानी कौन हैं? कतर के नेता के बारे में हम क्या जानते हैं और उनकी यात्रा के एजेंडे में क्या खास है?

    कौन हैं कतर के शेख हमद अल थानी?

    कतर के शेख हमद अल थानी की बात की जाए तो वह 1980 में पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा अल थानी के घर में जन्मे थे। शेख तमीम में लंदन में अपनी पढ़ाई की। रॉयल मिलिट्री में एडमिशन लेने से पहले उन्होंने हैरो स्कूल में पढ़ाई की। 1998 में उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की और उसी साल वह कतर में वापस आ गए। यहां पर आने के बाद में वह सेकंड लेफ्टिनेंट के तौर पर सेना में शामिल हो गए।

    शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को साल 2003 में उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद ही उन्हें सशस्त्र सेनाओं का डिप्टी कमांडर- इन चीफ नियुक्त किया गया। उन्होंने बेहद ही जल्द देश की सिक्योरिटी का पूरा जिम्मा संभाला। अपनी लाइफस्टाइल के लिए फेमस शेख तमीम को दुनिया के आंठवें सबसे अमीर सम्राट के तौर पर जगह दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल थानी परिवार की कुल संपत्ति लगभग 335 बिलियन डॉलर है। वहीं उनकी निजी संपत्ति की बात करें तो यह 2.4 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें :  दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    कतर के अमीर की संपत्ति

    कतर के अमीर का पूरा परिवार दोहा के एक रॉयल पैलेस में रहता है। यह सोने से सजा एक आलीशान महल है। इस महल में 100 से ज्यादा कमरे हैं और इसमें एक साथ 500 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है। परिवार के पास में कतर अमीरी नाम की एक खास प्राइवेट एयरलाइन भी है। यह केवल शाही परिवार के लोगों को ही सेवाएं देती है। प्लेन स्पॉटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के बेड़े में 14 विमान शामिल हैं। इसमें तीन बोइंग 747-8 शामिल हैं। अगर कारों के जखीरें की बात की जाएं तो यह भी थानी परिवार के पास में कम नहीं है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक और महंगी कारें हैं। उनके गैराज में डिवो, वेरॉन और चिरॉन सहित कई बुगाटी कारें हैं।

    कतर के अमीर की यात्रा का मुख्य एजेंडा क्या है?

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह पीएम मोदी के बुलावे पर दूसरी बार भारत पहुंचे हैं। वह साल 2015 में भी भारत आए थे। कतर के अमीर के साथ में एक डेलीगेशन भी आया है। इसमें वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और कारोबारी भी शामिल हैं। 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इतना ही नहीं राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात होगी। पीएम मोदी और कतर के अमीर के बीच में द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इसमें अलग-अलग सेक्टर पर फोकस करने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: प्रेमी ने चाकू से गोदकर कर दी प्रेमिका की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला

    यह भी पढ़ें :  8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा पर लगे गंभीर आरोप: धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा… चला कानूनी डंडा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,653 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर-तिल्दा नेवरा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र…

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.