Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राहुल गांधी ने फिर किया ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र, बीजेपी को घेरने के लिए ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता !
    Featured

    राहुल गांधी ने फिर किया ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र, बीजेपी को घेरने के लिए ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता !

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजनीति में उन्हें ‘नॉन सीरियस’ कहे जाने पर जवाब दिया है. उन्होंने बताया है कि वह ‘सीरियस पॉलिटिशियन’ हैं. राजनीति में उन्होंने अपने ‘गंभीर प्रयासों’ का ब्योरा भी दिया.

    राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए मनरेगा और भूमि अधिग्रहण बिल पर लड़ने वाला व्यक्ति गंभीर नहीं है, जबकि अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विराट कोहली के बारे में बात करने वाला गंभीर है.

    राहुल गांधी ने कहा, “मीडिया में मेरे बारे में कहा जाता था कि मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं राजनीति को लेकर गंभीर नहीं हूं. उनके लिए, जो मनरेगा और भूमि अधिग्रहण बिल पर लड़ रहा है, वह गंभीर नहीं है, जबकि जो अमिताभ, ऐश्वर्या राय और विराट कोहली के बारे में बात कर रहा है, वह गंभीर है?”

    OBC एंकर नहीं है

    उन्होंने मीडिया के बारे में कहा कि कुछ लोगों ही मुद्दों पर बहस करते हैं और राय बनाते हैं जबकि 90 फीसदी लोगों क्या सोचते हैं उनके बारे में कोई बात नहीं करता. राहुल ने कहा कि वह 90 फीसदी लोगों के बारे में बात करते हैं इसलिए उन्हें ‘नॉन सीरियस’ कहा जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया में एक भी आदिवासी, दलित और ओबीसी एंकर नहीं है.

    पहले भी कर चुके हैं ऐश्वर्या राय का जिक्र

    गौरतलब है कि फरवरी में राहुल गांधी ने कुछ मौकों पर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का जिक्र किया था. छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के सदस्यों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था, “मैंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अंबानी, अडानी, सभी व्यापारियों को देखा, लेकिन मैंने एक भी गरीब व्यक्ति को नहीं देखा. एक भी किसान नहीं दिखा, एक भी मजदूर नहीं दिखा, एक भी बेरोजगार नहीं दिखा.” एक अन्य रैली में, गांधी ने कहा था, “ऐश्वर्या नाचती हुई दिखेंगी और बच्चन साहब बल्ले बल्ले करेंगे!”

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    राहुल गांधी के इन बयानों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “भारतीयों द्वारा लगातार अस्वीकार किए जाने से निराश, राहुल गांधी भारत की शान ऐश्वर्या राय को नीचा दिखाने के एक नए स्तर पर गिर गए हैं. चौथी पीढ़ी के वंशवादी, जिनकी कोई उपलब्धि नहीं है, अब ऐश्वर्या राय के खिलाफ अपशब्दों का सहारा लेते हैं, जिन्होंने राहुल गांधी के पूरे परिवार की तुलना में भारत के लिए अधिक गौरव हासिल किया है.” हालांकि, बच्चन परिवार ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. राजनीति में किसी को नीचा दिखाने के लिए व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करना कितना उचित हैं इसका निर्णय आप स्वयं करें .

    यह भी पढ़ें: दूल्हे की निकल रही थी बारात, दूसरी जगह शादी करने से नाराज प्रेमिका ने कर दिया बड़ा कांड

    यह भी पढ़ें: सीकर में हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी पर पलटा ओवरलोड ट्रेलर, 3 पुलिसकर्मियों की हुई मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें: सिंगापुर के बाद अब हांगकांग ने लगाया MDH और Everest के मसालों पर बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    April 26, 2026

    सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को बनाती थी निशाना

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026860 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026836 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026800 Views
    Don't Miss

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 26 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस…

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.