Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिंगापुर के बाद अब हांगकांग ने लगाया MDH और Everest के मसालों पर बैन, जानिए क्या है पूरा मामला
    Featured

    सिंगापुर के बाद अब हांगकांग ने लगाया MDH और Everest के मसालों पर बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2024Updated:April 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हांगकांग की खाद्य सुरक्षा निगरानी करने वाली संस्था ने लोकप्रिय भारतीय ब्रांड्स MDH और Everest के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है. कंपनी का कहना है कि उनमें कैंसर पैदा करने वाला रसायन पाया गया था.

    अब इसको लेकर फूड रेगुलेटर सख्त एक्शन में दिखाई दे रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) जल्द ही एमडीएच और एवरेस्ट मसालों के नमूनों की जांच शुरू कर सकता है.

    खाद्य सुरक्षा केंद्र (CFS) ने 5 अप्रैल को घोषणा की कि उसने तीन एमडीएच उत्पादों मद्रास करी पाउडर (Madras Curry Powder),मिश्रित मसाला पाउडर (Mixed Masala Powder)और सांभर मसाला (Sambhar Masala) और एवरेस्ट की मछली करी मसाला (Everest’s Fish Curry Masala) पर बैन लगाने का फैसला किया है. दोनों कंपनियों के इन प्रोडक्ट्स में कार्सिनोजेनिक पेस्टिसाइड एथिलीन ऑक्साइड की ज्यादा मात्रा पाई गई है.

    कैंसर जैसी बीमारी का खतरा

    हांगकांग ने भारतीय मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट की बिक्री पर प्रतिबंध इसलिए लगाया है क्योंकि इन कंपनियों के कई मसालों में कार्सिनोजेनिक कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाया गया है. जबकि बीते हफ्ते सिंगापुर ने एवरेस्ट की फिश करी मसाला पर भी रोक लगाई थी. सिंगापुर फूड एजेंसी (SFA) ने दावा किया था कि इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा है, जो कि इंसान की सेहत के लिए ठीक नहीं है. बता दें कि एथिलीन ऑक्साइड एक तरह का पेस्टीसाइट है,जिसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा होता है.

    बाजार से वापस मंगाए प्रोडक्ट

    सीएफएस ने कहा कि उसने अपने नियमित खाद्य निगरानी कार्यक्रम के तहत चार उत्पादों के नमूने एकत्र किए और एथिलीन ऑक्साइड की उपस्थिति पाई,जोकि इंसानों के खाने के लिए उपयुक्त नहीं है.इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने एथिलीन ऑक्साइड को ग्रुप 1 कार्सिनोजेन के रूप में क्लासिफाई किया है. फूड रेगुलेशन के अनुसार,ह्यूमन कंजम्पशन के लिए पेस्टिसाइड वाले फूड सिर्फ तभी बेचे जा सकते हैं,जब फूड स्वास्थ्य के लिए खतरनाक या हानिकारक न हों.सीएफएस ने विक्रेताओं को प्रभावित उत्पादों को अलमारियों से हटाने का आदेश दिया और एक जांच शुरू की है. नियामक ने यह भी संकेत दिया कि कि इस पर उचित कार्रवाई की जा सकती है.CFS के निर्देशों के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स और इम्पोर्टर्स ने प्रभावित प्रोडक्ट्स को वापस मंगाना शुरू कर दिया है.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    एमडीएच और एवरेस्ट ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने उत्पादों में कार्सिनोजेन्स होने की कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है.

    यह भी पढ़ें: 11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, मोबाइल पर 45 मिनट से देख रहा था ये वीडियो

    यह भी पढ़ें: शादी का ऐसा छपवाया कार्ड कि मच गया बवाल, अब दूल्हे को ढूंढ रही है पुलिस

    यह भी पढ़ें: शख्स के पहले कट गए दोनों हाथ…फिर हुआ चमत्कार…बाजुओं में आ गई जान, डॉक्टर भी हैरान

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,943 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    नालंदा/स्वराज टुडे: तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर…

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.