Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, मोबाइल पर 45 मिनट से देख रहा था ये वीडियो
    Featured

    11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, मोबाइल पर 45 मिनट से देख रहा था ये वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 22, 2024Updated:April 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अमरोहा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव में मोबाइल पर करीब 45 मिनट से लगातार वीडियो देख रहे 11वीं के छात्र अमन की मौत हो गई। बेड पर लेट कर वीडियो देख रहे छात्र के पास ही पिता भी बैठे थे। बेसुध हुए छात्र के हाथ से मोबाइल छूट कर जमीन पर गिर गया। पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

    माता पिता के सामने ही बेसुध होकर लुढ़क गया अमन

    अमरोहा के गांव ढक्का गांव से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के दिलशाद कुरैशी अपनी पत्नी मुमताज और चार बेटियों और दो बेटे के साथ रहते हैं। हादसे का शिकार अमन (16) दूसरे नंबर का बेटा था। पिता दिलशाद के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे के करीब अमन मेरे मोबाइल पर कमरे में बेड पर बैठकर हॉरर वीडियो देखने लगा। मैं और पत्नी कमरे में ही मौजूद थे। करीब 45 मिनट के बाद अमन मोबाइल देखते हुए अचानक बेड पर लुढ़क गया। मोबाइल हाथ छूट कर जमीन पर गिर गया। जाकर देखा तो शरीर में अकड़न दिखी। बच्चे को लेकर तत्काल एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत बता दिया, लेकिन जिंदगी की आस में संभल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने मौत होने की बात कही और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

    पिता ने कहा- पूरी तरह स्वस्थ था बेटा

    पिता दिलशाद कुरैशी ने कहा कि बेटा बिल्कुल स्वस्थ था। बीमार भी कम ही होता था। कभी कोई दिल को लेकर परेशानी नहीं हुई। अब हार्ट अटैक कैसे आ गया समझ नहीं आ रहा। कहीं हार्ट अटैक की वजह हॉरर वीडियो तो नहीं यह सवाल मस्तिष्क में बार-बार कौंध रहा है । उधर रात को ही पिता दिलशाद कुरैशी शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए घर ले गए। सोमवार की सुबह शव को गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    ज्यादा मोबाइल देखने से हार्ट बीट में अचानक हो सकता है बड़ा बदलाव

    हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र का इस बारे में कहना है कि परिजनों के मुताबिक जिस तरह से मोबाइल देखते समय छात्र की अचानक मौत हुई है। इससे लक्षण हार्ट अटैक के ही हैं, लेकिन पोस्टमॉर्टम नहीं होने का कारण आधिकारिक नहीं कहा जा सकेगा। डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा मोबाइल देखने से हार्ट बीट में अचानक बड़ा बदलाव होने की आशंका रहती है। जिसके कारण वेंट्रीकुलर टैकीकार्डिया भी हो जाता है। ऐसे मरीज को समय रहते इलाज नहीं मिलने पर मौत हो सकती है।

    मात्र 16 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक 

    बच्चा हो या जवान , चलते फिरते हार्ट अटैक से मौत हो जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है । इस संबंध में डॉक्टर भले ही हार्ट अटैक की कई वजह बताते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि पूरी तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के बावजूद बच्चों अथवा युवाओं को कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक आ जाना और फिर मौके पर ही दम तोड़ देना कम हैरान करने वाला नहीं है। दूसरे शब्दों में यही कहा जा सकता है कि जिसने इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है । जन्म के साथ ही व्यक्ति की आयु निर्धारित हो जाती है और उसकी मृत्यु कब कहाँ किस रूप में होनी है ये भी पूर्व से तय रहता है।

    यह भी पढ़ें: शादी का ऐसा छपवाया कार्ड कि मच गया बवाल, अब दूल्हे को ढूंढ रही है पुलिस

    यह भी पढ़ें: खेत की गहरी जुताई के लिए सरकार इस मशीन के लिए दे रही सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

    यह भी पढ़ें :  आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने करवाया सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 3 घंटे कोरबा के घंटाघर में रहा दिव्य शिवलिंग

    यह भी पढ़ें: गौ तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, कत्लखाना ले जा रहे 50 ट्रकों से 600 गौवंश कराया गया मुक्त, मृत हालत में मिले अनेक गौवंश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026

    प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण ! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

    May 5, 2026

    Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    May 5, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026951 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026854 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे – घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी…

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.