Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 3 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 3 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा का संचार दिन वृषभ राशि में गुरु के के साथ होगा। चंद्रमा इस गोचर के दौरान अपने प्रिय नक्षत्र रोहिणी में संचार करेंगे। ऐसे में उच्च के चंद्रमा को गुरु का साथ मिलना सोने पर सुहागा जैसा संयोग बना रहा है। इसके साथ ही आज चंद्रमा से द्वादश भाव में मंगल और दूसरे भाव में शुक्र का होना दुरुधरा योग निर्मित कर रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ राशि को कार्यकुशलता से लाभ दिला रहा है तो मिथुन और कुंभ राशि में भी लाभ का संयोग बना रहा है। इन स्थिति में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी राशि में मंगल की उपस्थिति से आपका उत्साह सातवें आसमान पर रहेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा और किसी प्रोजेक्ट अथवा काम के लिए इनको किताब या अन्य चीजों की खरीदारी करनी होगी। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि में चंद्रमा और गुरु की युति आपके ज्ञान विज्ञान को बढाने का काम करेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आज लाभ पा सकेंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप आज आलस्य का त्याग करें और अपने काम पर फोकस करें इससे आप लाभ के कई अवसर का फायदा उठा सकते हैं। आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज आप सजग दिखेंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आप आज रचनात्मक क्षमता और बुद्धि कौशल से लाभ पा सकेंगे। जो लोग अकाउंट और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना खास ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में किए गया प्रयास भी आज आपका सफल होगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज अनुकूल रहेगी, वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज कुछ बिल भी चुका सकते हैं। आज कर्क राशि के छात्रों को अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। घर गृहस्थी की कुछ समस्या को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बनाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका मान सम्मान बढेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेन-देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। घरेलू जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम बनेगा। आज बाहर का खाना खाने से परहेज रखें, उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। शिक्षा और रचनात्मक कार्यो में आज आप रुचि लेंगे। न्यायिक क्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के काम में आज तेजी आएगी। आपको आज कोई खुशखबरी भी मिेलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपके आनंद का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका सामान्य रहेगा। कमाई के साथ खर्च का भी योग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशी मिलेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी विवादित विषय में उलझने से बचना चाहिए। आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो लोग आपको गलत समझ सकते हैं। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है इस बात की भी आशंका है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। आज आप घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय आप अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिताएंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शिक्षा के काम से जुड़े तुला राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाइयों और पिता से सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जो आपकी परेशानी बन सकती है। लंबे समय से यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। आपके अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। अगर आपके संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज बात आगे बढेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आप आज सहयोग पा सकेंगे। आज आप निवेश के बारे में भी प्लान कर करते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के जातक आज बुधवार का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला है। आपको आज बिजनस में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपके घर आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आज घर की जरूरतों को लेकर खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च होने का योग बना हुए है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आपको कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से कहासुनी हो सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्घि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आनंद के पल बिताएंगे। बिजनेस में आज आपको परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रह हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

    ​मीन राशि 

    आज मीन राशि के जातक का दिन सुखद और शुभ रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपका साथ देगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और पूर्व सहयोगियों की मदद से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा। आपको आज माता पिता से आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। सेहत के मामले में भी धन व्यय होगा।

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा के वार्ड क्रमांक 15, ब्लॉक…

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.