Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल  आज मंगलवार 14 मई को चंद्रमा चंद्रमा का संचार दिन रात पुष्य उपरांत अश्लेषा नक्षत्र से कर्क राशि में होगा। स्वगृही चंद्रमा आज गुरु से चतुर्थ भाव में होंगे जिससे उत्तम श्रेणी का गजकेसरी योग प्रभाव में रहेगा। साथ ही आज मेष राशि से निकलकर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही गुरु मौजूद हैं। ऐसे में आज गुरु और सूर्य की युति के गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा जो मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपकी राशि से आज सूर्य विदा हो रहे हैं। ऐसे में आज आप अपने मूड में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। कुछ विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सतर्क रहना चाहिए। कुछ पारिवारिक विषय भी आज आपको उलझा सकते हैं। आपके सलाह है कि किसी भी समस्या से परेशान होने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा लेकिन आप अपनी कमाई से आज बचत भी कर पाएंगे।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन वाला रह सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने काम में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। घर गृहस्थी में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको अपने निजी जीवन में थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी होगा। खर्च आज आपका बढा हुआ रहेगा। वाहन और स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार लेने का प्रयास करना होगा। आपको अपने कार्यों में धैर्य और सावधानी बरतनी होगी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना होगा।

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में होकर आपके लिए लाभ की स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आप अपने काम में सफल होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समस्या से राहत मिलेगी जिससे आप चैन की सांस ले पाएंगे। अच्छी बात यह है कि आज आपको अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को समझने की क्षमता मिलेगी और आप उनका समाधान करने के लिए तैयार रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे और अपना काम समय पर पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने काम में प्रयास में सफलता मिलने से संतुष्टि होगी। कुछ नए संपर्क भी आज बनेंगे।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। भाग्य आज आपको प्रयास से बढ़कर लाभ दिलाएगा। आपको कोई नया रिश्ता या काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं जिससे आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको आज कुछ नया सीखने और समझने का भी मौका मिलेगा।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मानसिक परेशानी और उलझन वाला रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम में बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि आज आपकी छोटी सी चूक आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज वैचारिक उलझनों से बचें और सोच समझकर बड़े फैसले लें। राजनीति से जुड़े जातकों का आज सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढेगा। आज आपको व्यापार में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो घाटा हो सकता है।

    कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खट्टा मीठा रहने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आपका कोई काम आज मित्रों की मदद से पूरा हो सकता है।
    आज कुछ पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए आपको समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा। कारोबार में आने वाली समस्या का आज का आप बौद्धिक कुशलता से समाधान कर पाएंगे। आपको आज कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आप सहभागी बन सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्री.बीएड. एवं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 11 जून को, परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल होंगे और अपनी योग्यता का सफल प्रदर्शन कर सकेंगे। आज आपको अपने सपने पूरे करने का मौका मिल सकता है और आपको अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने का भी समय मिलेगा। आज आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज उन छात्रों के लिए भी अच्छा दिन है जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज आपको बिजनेस में भी कमाई के कई मौके मिल सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। राशि स्वामी मंगल के शुभ प्रभाव से आज आपको अपने जीवन में खूब सफलता मिलेगी। आपके मन में नए आदर्श विचार आ सकते हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आज आप किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने परिवार वालों से उस मुद्दे पर चर्चा करें और समस्या का समाधान खोजें। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे जिसका इनको करियर में लाभ भी मिलेगा। पैसों के मामले में भी आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। सेहत के मामले में सितारे आपको सजग रहने की सलाह दे रहे हैं, खानपान में आज संयम बरतें।

    धनु राशि 

    आज का राशिफल बता रहा है आपके लिए आज का दिन कुछ कठिन भरा रह सकता है। आज आपको चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता हो सकती है। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर भी आपको चिंता होगी। आज आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपको अपने विचारों को अच्छे से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको पैसों के मामले में भी सावधान रहना चाहिए। अगर आप दीर्घकालीन निवेश में धन लगाएंगे तो इसका आपको लाभ मिल सकता है।

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है जिससे आपका मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में इनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं को समझना होगा नहीं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और जोखिम भरे काम में सतर्क रहना चाहिए। आपके लिए यह भी जरूरी है आज आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

    यह भी पढ़ें :  बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको कुछ नया काम करने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का भी आज लाभ मिलेगा। आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आर्थिक फैसले आज बहुत ही सावधानी से लें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको सरकारी क्षेत्र के काम में मानसिक और शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आप किसी से उधार दिया धन मांगेंगे तो आपको धन मिलना मुश्किल होगा बल्कि वह आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार कर सकता है। बाहरी खान पान से आपको आज सतर्क रहना चाहिए। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का संचार आपको कष्ट दे सकता है।

    मीन राशि 

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपने जीवन में कुछ नए अनुभव मिलेंगे और आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आप कुछ खास और अलग महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप अपने काम में सफल होंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने सपने पूरे करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने कामकाज में नई उपलब्धियां मिलने की खुशी हो सकती है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य की इन नीतियों का करें पालन, बदल जाएगी आपकी तकदीर

    यह भी पढ़ें:चाणक्य नीति: घर के विनाश का कारण बनती हैं ऐसी महिलाएं ! ये है पहचानने का आसान तरीका 

    यह भी पढ़ें: किस आधार पर तय होता है नया जन्म, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक…

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.