Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 12 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृषभ राशि में होगा। इस राशि से गोचर करते हुए चंद्रमा आज रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज शशि योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा अपनी उच्च राशि में संचार करेंगे। इसके साथ आज अनफा नामक योग भी प्रभाव में रहेगा। क्योंकि चंद्रमा से द्वादश भाव में शुभ ग्रह गुरु वर्तमान रहेंगे। ऐसे में आज का दिन वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहद समझदारी का परिचय देंगे।। बड़प्पन देखकर आप छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और नए संपर्कों का विस्तार होगा। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचनाएं मिलती रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी चिंता दूर होगी।

    वृषभ राशि 

    भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में आज आपको अपनी बुद्धि से काम लेना होगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर निवेश करना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में दिन आपका उत्तम रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा।

    ​मिथुन राशि 

    सेहत के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखें। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो आज आपसे गलती हो सकती है और आपको इसके लिए अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    कर्क राशि 

    कर्क राशि वालों के लिए सफलतादायक रहेगा दिन
    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कोई खास उपलब्धि लेकर आने वाला है। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा ऐसे में आप चाहें तो आज कोई काम साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्र अपने शिक्षकों से अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं और इसका लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आप कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी होगा। परिवार में आज आपको अपने बच्चों से सहयोग मिल सकता है।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभकारी लेकिन परिश्रम युक्त रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे। लेकिन सलाह है कि आज किसी से बहसबाजी में ना पड़े। कला कौशल से आज आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आप आज शौक और अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य खुश होंगे।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपके लिए यह भी जरूरी है कि कोई भी बड़ा फैसला आज बड़ों की सलाह से लें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और यदि आप विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है या कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज किसी से कहासुनी होने की आशंका है बेहतर होगा कि वाणी पर कंट्रोल रखें। रचनात्मक कार्य में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    ​तुला राशि 

    आज दिन भर तुला राशि के जातक ऊर्जा और जोश से भरपूर बने रहेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्यो को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके सभी रुके कार्य आज पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हे कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई अटका धन मिलने की उम्मीद है।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज वृश्चिक राशि के जातक साहस और उत्साह से ओत प्रोत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होाग। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आपको आज अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। बिना मांगे किसी की मदद करने से आपको आज बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ लेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन जरूरत है कि आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। वैसे आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आप आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के लिए आज कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    मकर राशि 

    आपके दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लेकिन सलाह है कि आपको अपने लक्ष्यों को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। अगर आपने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में निवेश किया है तो लाभ का संकेत है धैर्य बनाए रखें, भविष्य में आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी काम जिम्मेदारी से करें और स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी संबंधी मामलों में आज आपको जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए, अन्यथा आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्र अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के संदर्भ में मित्रों से सहयोग पा सकेंगे। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

    मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में रुके हुए सौदे फाइनल होने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आप अपने रीति-रिवाजों और अपने बच्चों के करियर पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा तकलीफ हो सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026932 Views
    Don't Miss

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने वक्तव्य…

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.