Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुस्लिम वेशभूषा में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला हिन्दू शख्स गिरफ्तार, पढ़िए पूरी ख़बर
    Featured

    मुस्लिम वेशभूषा में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला हिन्दू शख्स गिरफ्तार, पढ़िए पूरी ख़बर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    आगरा/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भड़काऊ रील वायरल करने वाले शख्स को न्यू आगरा पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। हिंदू युवक, मुस्लिम वेशभूषा धारण कर अक्सर टिप्पणियां करते हुए रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करता था।

    ये कभी पाकिस्तान में मुस्लिमों की हालत खराब होने को लेकर होती थीं तो कभी किसी अन्य विषय पर। लोग, पहनावा और अभिनय का अंदाज देख, उसे मुस्लिम ही समझते थे। अब भाजपा की सीटें कम आने पर उसने ताजा रील बनाई और हिंदुओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है।

    कौन है रील पोस्ट करने वाला युवक

    चुनाव परिणाम के बाद इंटरनेट मीडिया में लोग तरह-तरह की पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसे भड़काऊ पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान थाना न्यू आगरा के मऊ रोड स्थित पुष्प कुंज एक्सटेंशन के रहने वाले 40 वर्षीय धीरेंद्र राघव ने एक रील पोस्ट की। इसमें धीरेंद्र राघव टोपी पहने खुद को मुसलमान युवक दर्शा रहा है।

    रील में वह बोल रहा है, “तुम लोग बच गए इस बार, हाथ में सरकार आते-आते राम भक्त हिंदुओं ने बचा लिया। नहीं तो राहुल हमें आरक्षण देता, अयोध्या में मंदिर की जगह दोबारा से हमारी मस्जिद बनती”।

    धीरेंद्र ने आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया। धीरेंद्र की रील को हजारों लोगों ने देखा। सोशल मीडिया सेल ने मामले में छानबीन की। इसमें पता चला कि रील बनाने वाले युवक ने खुद को मुस्लिम दर्शाया है, जबकि वह हिंदू है। उसकी रील से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।

    यह भी पढ़ें :  शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र राघव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना न्यू आगरा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    दोबारा गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा

    न्यू आगरा पुलिस ने भड़काऊ रील अपलोड वाले धीरेंद्र राघव को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पहले उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया था। शांति भंग करने की धारा में उसका चालान किया था। गुरुवार को उसे एसीपी कोर्ट से जमानत मिल गई। इस पर गुरुवार शाम को पुलिस ने धीरेंद्र को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस बार उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आज शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करेगी।

    27 हजार फॉलोअर्स

    इंस्टाग्राम पर आरोपित धीरेंद्र राघव के 27 हजार फॉलोअर्स हैं। उसके द्वारा अपलोड की गई आपत्तिजनक रील को 15 हजार लोगों ने लाइक किया और 3700 से अधिक लोगों ने कमेंट किया। बाद में यह रील लोगों ने इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी शेयर की।

    यह भी पढ़ें: इमरान मसूद की जीत के बाद समर्थकों ने सड़कों पर मचाया जमकर हुड़दंग, पुलिस के सामने बाइक पर की स्टंटबाजी, राह चलती महिलाओं को किए अश्लील इशारे

    यह भी पढ़ें: USA ने कर दिया सबसे बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें: पिछले 14 सालों से जिस रास्ते से नियमित पैदल मंदिर जाती थी खाटू श्याम बाबा की अनन्य भक्त आरती टांक, आज उसी राह पर सड़क हादसे में चली गयी जान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,964 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी…

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.