Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिलासपुर की डॉ पूजा ने नहीं की थी सुसाइड, हुई थी गला घोंटकर कर हत्या ! इस वजह से बदल गयी पुलिस की थ्योरी…
    Featured

    बिलासपुर की डॉ पूजा ने नहीं की थी सुसाइड, हुई थी गला घोंटकर कर हत्या ! इस वजह से बदल गयी पुलिस की थ्योरी…

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार महीने पहले हुए डॉ. पूजा सुसाइड कांड में अब नया मोड़ आ गया है. डॉ. पूजा की मां रीता चौरसिया ने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराने के बाद पुलिस की थ्यौरी को चैलेंज किया है.

    इसमें उन्होंने दावा किया है कि डॉ. पूजा ने सुसाइड नहीं की है, बल्कि उसकी सोच समझ कर हत्या की गई है. इस मामले में रीता चौरसिया ने अपने पति अनिकेत चौरसिया और पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को आरोपी बनाया है. मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की री इनवेस्टिगेशन की अर्जी लगाई है.

    इस मामले में पुलिस पहले ही पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को अरेस्ट कर चुकी हैं. हालांकि अब तक पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही थी और सूरज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट किया था. अब मामले में नए एंगल सामने आने के बाद पूजा के पिता भी संदेह के दायरे में आ गए हैं.

    पहला संदेह, बिस्तर से पंखे की ऊंचाई !

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. पूजा की मां ने पुलिस को जो तथ्य बताए हैं, उससे पूरी कहानी बदल गई है. दरअसल जिस पंखे से पूजा का शव लटका हुआ मिला था, वह बिस्तर से 7 फुट से भी अधिक ऊंचाई पर है.ऐसे में बिना स्टूल के पूजा पंखे तक रस्सी बांधने के लिए पहुंच ही नहीं सकती. यदि वह स्टूल की मदद भी लेती तो पंखे पर उसकी उंगलियों के निशान और पास में स्टूल जरूर मिलना चाहिए था, लेकिन यह दोनों ही नहीं मिले.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    दूसरा संदेह, बिस्तर पर मिला स्पर्म किसका है ?

    फॉरेन्सिक जांच में डॉ पूजा के बिस्तर पर स्पर्म भी मिला है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह स्पर्म किसका है. पुलिस ने इसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया है. इसके अलावा मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस की थ्योरी मेल नहीं खा रही.

    पिता की भूमिका पर भी उठे सवाल

    इस फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पहले बॉय फ्रेंड सूरज पूजा के घर आया और थोड़ी देर बाद चला गया. इसके बाद वह दोबारा पूजा के पिता के साथ आया और दोनों पूजा को लेकर चले गए. पूजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 7 गहरे जख्म भी मिले थे. पूजा की मां ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नजदीक में ही अस्पताल है, लेकिन आरोपियों ने उसे इलाज कराने के लिए दूर का अस्पताल चुना. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी सवालों को देखते पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की नए सिरे से जांच कराने की अर्जी लगाई है.

    प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से कराई जांच

    बता दें कि बीते 10 मार्च को बिलासपुर के सरकंडा अशोक नगर में डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक का शव उनकी मां के घर में फंदे से लटका मिला था. सूचना मिलने पर अमेरिका से लौटी उनकी मां रीता चौरसिया ने इस घटना पर सवाल उठाए और मामले की जांच एक प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से कराई. अब इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उन्होंने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए अपने पति को भी संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया है. एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप के मुताबिक घटना के दिन ही पुलिस ने डॉ. पूजा के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि उसके साथ हुई कहासुनी के बाद पूजा ने सुसाइड किया है. इसलिए सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच रिपोर्ट में कोर्ट में पेश किया गया था.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जांच का एक एंगल ये भी

    पूजा की मां रीता चौरसिया के मुताबिक 7 मार्च को पूजा ने उन्हें फोन किया था. बताया कि उसके पिता का व्यवहार बदल रहा है. वह हर समय उसे प्रताड़ित करते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं. यही बात पूजा ने 8 मार्च को भी उन्हें फोन पर बताई और आखिरी बार 10 मार्च को फोन किया था. रीता चौरसिया के मुताबिक उसके पति भी जिला अस्पताल में तैनात हैं. इसी अस्पताल में पूजा की भी पोस्टिंग थी.

    यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोरबा पुलिस की ऑनलाइन स‌ट्टा पर बड़ी कार्यवाही, 5 सटोरिये गिरफ्तार, जब्त सामग्री देख हैरान रह गयी पुलिस

    यह भी पढ़ें: शहर के मशहूर मॉल के वॉशरूम में लड़कियां कर रही थी ड्रग्स का सेवन, देखें वायरल वीडियो

    यह भी पढ़ें: जारी है प्रेमिकाओं की हत्या का सिलसिला, अब गौरेला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026878 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026839 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    लव जिहाद क्या है:  लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है।…

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.