Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा
    Featured

    बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इस साल के थीम ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान करें’ के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता और तैयारियों को बढ़ाने का कार्य किया गया। सप्ताह भर चले इस पहल में कर्मचारी, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न पहल के माध्यम से अग्नि-सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया गया।

    IMG 20240425 WA0029

    14 अप्रैल को शुरू हुए इस सप्ताह में अग्नि सुरक्षा के महत्व बढ़ावा देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन सहित आकर्षक प्रतियोगिता कार्यक्रम को आयोजिक की गई। बालको ने आग से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अग्नि सुरक्षा दिशानिर्देशों और तैयारियों पर केंद्रित एक विशेष “नुक्कड़ नाटक” था।

    IMG 20240425 WA0030

    बालको द्वारा कंपनी के विभिन्न विभाग और उप-व्यावसायिक इकाई (एसबीयू) से अग्नि सुरक्षा को लेकर उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। संयंत्र परिसर के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों को सराहा गया। कंपनी ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों सहित कोरबा के आसपास के अन्य औद्योगिक कंपनियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

    IMG 20240425 WA0032

    बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए कहा कि असुरक्षित कार्यों के रोकथाम के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण है। बालको में हम आग की घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए कर्मचारियों और समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। हम सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा उपायों में आगे रहने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने और तकनीक का लाभ उठाने के लिए कटिबद्ध हैं। सुरक्षित कार्यस्थल के साथ हम सभी के लिए एक सुरक्षित कल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित....₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    एनटीपीसी अग्निशमन विभाग के सहायक कमांडेंट श्री अशोक प्रसाद ने कहा कि मैं घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने में सक्रिय और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए बालको की सराहना करता हूं। क्षेत्र में अग्निशमन इकाई के बीच सराहनीय सहयोग समुदाय के लिए सामूहिक तत्परता और समर्थन पर जोर देता है। सम्मान समारोह के दौरान मैंने सुरक्षा के प्रति बालको के समर्पण और उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने की उनकी प्रतिबद्धता को देखा जो सभी के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों को दर्शाता है।

    बालको की अग्नि सुरक्षा टीम सभी आपातकालीन स्थितियों के दौरान संयंत्र प्रचालन में और समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। वित्त वर्ष 24 में अग्निशमन विभाग की कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं जिसमें 200 से अधिक आपात स्थितियों का जवाब दिया गया। 4,000 से अधिक व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेजी को बढ़ाने के लिए अग्निशामक यंत्र के उपयोग, सीपीआर तकनीक और आग रोकथाम प्रोटोकॉल पर निर्देश शामिल थे। तीव्र प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में 70 मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन नए उच्च प्रदर्शन वाले फायर टेंडरों का उद्घाटन किया गया। अग्नि सुरक्षा टीम ने यह सुनिश्चित करते हुए 9,000 से अधिक स्टैंडबाय घंटे लॉग इन किए। बालको फायर सर्वित किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तत्पर है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,971 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,530 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आत्मा (ATMA) योजना अंतर्गत आज ग्राम सकदुकला, विकासखण्ड कोरबा में प्रशिक्षण सह…

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.