Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65431602917409894816112ab463a61e6b538b6379558a2d08d6c822e98bb361510e2c4926a7acb8dac4e9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    गुना/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक फिल्मी स्टाइल में सनसनीखेज अपहरण की घटना ने सबको चौंका दिया. शादी के ठीक बाद दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल सवाई माधोपुर (राजस्थान) जा रही थी, तभी बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया.

    नेशनल हाइवे-46 पर देहरी गांव के पास बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका और दुल्हन को जबरन उठा ले गए. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को देवास से गिरफ्तार कर लिया और दुल्हन को सकुशल बरामद कर लिया. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह अपहरण हुआ क्यों?

    दरअसल,घटना उस वक्त घटी जब नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी के बाद ससुराल के लिए निकला था. दूल्हा विक्रम बंजारा अपनी पत्नी और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ गाड़ी (नंबर RJ 25 CB 4572) में सवार था, जिसे फूलों से सजाया गया था. अचानक एक जीप में सवार 6 से 8 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और रास्ता रोक लिया. बदमाशों ने गाड़ी के टायरों में चाकू मारकर पंचर कर दिया. जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दूल्हे और परिवार वालों के साथ मारपीट की. इसके बाद वे दुल्हन को जबरन गाड़ी से निकालकर अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो में ले गए और फरार हो गए.

    विक्रम बंजारा ने बताया, “मैं अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था. अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया और मेरी पत्नी को उठा ले गए. मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई.” हक्का-बक्का दूल्हा तुरंत रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी आकाश बंजारा का नाम सामने आया, जिसे दुल्हन पहले से जानती थी. परिजनों के अनुसार, दुल्हन ने अपहरण के दौरान कहा था, “आकाश, विक्रम को मत मारो.”

    इससे यह अंदेशा होता है कि मामला फिरौती से नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आकाश और दुल्हन के बीच पहले से संबंध थे, और शादी से नाराज आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए अभी जांच जारी है.

    घटना की सूचना मिलते ही धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने तीन पुलिस टीमें गठित कीं और आरोपियों का पीछा शुरू किया. थाना प्रभारी ने फोन पर बताया, “हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया. हमारी टीमें उनके पीछे लगी थीं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया.”

    पुलिस ने जीपीएस लोकेशन और तकनीकी सहायता से महज 6 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को देवास के पास धर दबोचा. दुल्हन को भी सकुशल बरामद कर लिया गया और अपहरण में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई.

    सुरक्षा पर सवाल

    दिनदहाड़े नेशनल हाइवे पर हुई इस वारदात ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठा दिए हैं. घटना के वक्त दूल्हे के साथ गाड़ी में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन बदमाश बेखौफ होकर अपहरण कर फरार हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर पुलिस गश्त की कमी इस तरह की वारदातों को बढ़ावा दे रही है.

    यह भी पढ़ें :  दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    थाना प्रभारी ने कही ये बात

    धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने कहा, “हमने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दुल्हन को सुरक्षित बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.” पुलिस ने बताया कि बाकी फरार बदमाशों की तलाश भी जारी है.

    एक अनसुलझा सवाल

    यह घटना न तो फिरौती के लिए थी और न ही साधारण अपराध की तरह दिखती है. प्रेम प्रसंग का कोण सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर दुल्हन की क्या मंशा थी और बदमाशों ने ऐसा क्यों किया? क्या यह सुनियोजित साजिश थी या भावनाओं में बहकर उठाया गया कदम? फिलहाल पुलिस की जांच से ही इस रहस्य पर से पर्दा उठेगा. गुना की यह घटना न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गई है.

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ गिरफ्तार! पूछताछ में बड़ा कबूलनामा

    यह भी पढ़ें: साली ने करवाया जीजा का मर्डर, सुहाग उजड़ा तो खुश हो गई बहन, वजह जान दंग रह गई पुलिस

    यह भी पढ़ें: वृद्ध डॉक्टर ने बेटी को जहर देकर मारा, फिर लगा लिया फंदा; स्टेटस पर लिखा..मैं जिंदादिल इंसान था

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज के पुरामुफ़्ती के पवन पुर गांव में एक नाबालिग लड़की से रेप…

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.