Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा की सड़कों का हाल बेहाल, चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेगा बुनियादी विकास
    Featured

    कोरबा की सड़कों का हाल बेहाल, चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेगा बुनियादी विकास

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Korba 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सड़कें वर्षों से बदहाल स्थिति में हैं, और अब यह मुद्दा इस नगर निगम चुनाव में जनता के गुस्से की बड़ी वजह बन सकता है। बीते पांच वर्षों में कांग्रेस की नगर सरकार सत्ता में रही, वहीं प्रदेश में भी कांग्रेस की ही भूपेश बघेल सरकार काबिज थी, इसके बावजूद शहर की सड़कें दयनीय स्थिति में बनी रहीं। टूटी-फूटी सड़कों पर चलते हुए बाइक सवारों को स्टंटमैन बनना पड़ता है, वहीं चारपहिया वाहन चालकों को हर सफर किसी चुनौती से कम नहीं लगता।

    नगर निगम चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे यह मुद्दा और गर्माता जा रहा है। शहर के नागरिकों में नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय कमीशनखोरी में लगे रहे, जिससे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित होता रहा। नतीजा यह हुआ कि कोरबा की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं और जनता को उनकी बदहाली की कीमत चुकानी पड़ी। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर की सड़कें सुधार दी गई यह अलग बात है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का हाल अब भी बेहाल है।

    सड़कों पर राजनीति, जनता के मुद्दे गायब

    नगर निगम चुनाव से पहले सभी दलों ने विकास के दावे तो किए, लेकिन जनता की बुनियादी जरूरतें अभी भी उपेक्षित हैं। कोरबा में सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर बीते वर्षों में कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए, परंतु शासन-प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब प्रदेश और नगर निगम दोनों जगह कांग्रेस की ही सरकार थी, तब भी अगर शहर की सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी, तो अब आगे क्या उम्मीद की जाए?

    यह भी पढ़ें :  15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की नगर सरकार और राज्य सरकार ने कोरबा को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, परंतु बुनियादी सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बीजेपी इस बार नगर निगम चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बना रही है और जनता को भरोसा दिला रही है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो कोरबा की सड़कों को सुधारने के लिए प्राथमिकता से काम होगा।

    जनता की नाराजगी चुनावी नतीजों पर डालेगी असर

    कोरबा के मतदाताओं के बीच अब एक सवाल उठ रहा है—क्या वे एक बार फिर उन्हीं जनप्रतिनिधियों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया, या फिर बदलाव की राह चुनेंगे? सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के कारण जनता में नगर निगम प्रशासन के प्रति जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसका असर निश्चित रूप से चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।

    क्या इस बार सड़कों से निकलेगा चुनावी परिणाम?

    कोरबा के नगर निगम चुनाव में इस बार सड़कों की बदहाली सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है। आम जनता ने बदलाव की मांग तेज कर दी है और उनके निशाने पर वे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने उनके विकास कार्यों की अनदेखी की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार किसे समर्थन देती है—क्या फिर से पुरानी सत्ता को मौका मिलेगा या मतदाता बदलाव की राह चुनेंगे? चुनावी नतीजे यह तय करेंगे कि कोरबा की टूटी सड़कों का दर्द अब भी जारी रहेगा या फिर इस बार कोई ठोस समाधान निकलेगा।

    यह भी पढ़ें: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 41 अपराधियों को भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: गरुड़ पुराण: यदि आप मृत व्यक्ति की वस्तुएं उपयोग कर रहे हैं, तो सावधान रहें! जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

    यह भी पढ़ें: उफ़ ये क्या हो गया…67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त, लगातार तीसरी बार ‘गोल्डन डक’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,297 Views
    Don't Miss

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला…

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.