Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उद्योग मंत्री ने 9.05 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव, संवरेंगे मुड़ापार बाजार और स्टेडियम मार्ग
    Featured

    उद्योग मंत्री ने 9.05 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव, संवरेंगे मुड़ापार बाजार और स्टेडियम मार्ग

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250115 185449 9056
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    0 निकाय चुनाव से ठीक पहले नगर विधायक वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आठ वार्डों को दी विकास कार्यों की सौगात
    0 ढोढीपारा हमर अस्पताल का उन्नयन और जिला अस्पताल में ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी भूमिपूजन सम्पन्न

    कोरबा/स्वराज टुडे: नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को कोरबा में 9.05 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने तिलक भवन, मुड़ापार दशहरा मैदान, जिला अस्पताल और में आयोजित ढोढीपारा कार्यक्रम में विभिन्न 19 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
    इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहरवासियों के लिए आज करीब 9 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन हुआ है। विगत 10 दिन के भीतर 25 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है, श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज गति से हर वार्ड का विकास किया जा रहा है। कोरबा की जनता को किसी भी विकास कार्यों के लिए अब चिंता करने या मांगने की जरूरत नहीं है। ऊर्जाधानी के गौरव के अनुरूप प्रगति पथ पर कोरबा अग्रसर है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, सर्वमंगला नगर मंडल मनीष मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, बलराम विश्वकर्मा, टोनी जैन, लक्ष्मण श्रीवास, दिनेश वैष्णव, वैभव शर्मा, युवराज चंद्रा, अभिषेक पालीवाल समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    पत्रकारों के कॉलोनी के लिए 78. 48 लाख और प्रेस क्लब पर खर्च होंगे 10 लाख

    तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा वार्ड क्रमांक 31 गोकुल नगर पत्रकार कॉलोनी के विकास कार्य का अधोसंरचना मद के 78.48 लाख और तिलक भवन के छत मरम्मत व शौचालय निर्माण का कार्य 10 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा के पत्रकारों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने खरमोरा में जमीन आबंटित की थी। अब विष्णुदेव की सरकार में कॉलोनी का विकास होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, कमलेश यादव, विश्वनाथ केडिया, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, नागेंद्र श्रीवास समेत पत्रकार उपस्थित रहे।

    43. 49 लाख की लागत से हमर अस्पताल का होगा निर्माण

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढ़ोढीपारा हमर अस्पताल लागत 43. 49 लाख के कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्रीश्री देव मंगल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। हाल ही में मेडिकल अस्पताल में 200 बेड अस्पताल के लिए 43 . 80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान हुई है हुई है।

    छह वार्डो को मिली 6. 56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    मुड़ापार दशहरा मैदान में आयोजित नगर निगम के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद, विधायक निधि, अधोसंरचना मद, 14वे वित्त आयोग, 15 वित्त आयोग मद से 6.56 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। वॉर्ड क्रमांक 26 मुड़ापार बाजार में विभिन्न विकास एवं जीर्णधार कार्य 149. 96 लाख, वार्ड क्रमांक 13 सीएसईबी चौक सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंग से डिवाइडर व विद्युतीकरण का कार्य 128 लाख, वार्ड क्रमांक 13 सतगुरु कांटा घर से पीएससी पंप हाउस तक आरसीसी रोड नाला निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 25 बुधवारी बाईपास मार्ग सेवा भारती कोरबा विवेकानंद सेवा सदन में हाल एवं पांच कमरे का निर्माण 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 ब्रह्मवाटिका मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे सामुदायिक भवन का निर्माण 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 बुधवारी कोरबा आदिवासी शक्तिपीठ के पास अतिरिक्त विकास कार्य 12 लाख, वार्ड क्रमांक 25 बुधवारी कोरबा आदिवासी शक्तिपीठ के पास सौंदर्यीकरण कार्य 25 लाख, वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे सामुद्रिक भवन का निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत कुआंभटा के पास भवन एवं शौचालय निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत मेन रोड से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 14 लाख, वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 12 शारदा बिहार राधा कृष्ण मंदिर के समीप आरसीसी छत व अन्य विस्तार कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 57 भैरोताल में शासकीय माध्यमिक शाला में नवीन स्कूल भवन सह शौचालय निर्माण कार्य 16. 58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

    यह भी पढ़ें :  B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    1.14 करोड़ की लागत से बने ट्रांजिस्ट हॉस्टल का किया लोकार्पण

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1.14 करोड़ की लागत से ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी मंत्री श्री देवांगन ने लोकार्पण किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कराएं जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ: चमत्कारी साधु ने किया ऐसा कारनामा, वैज्ञानिकों के छूटे पसीने, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

    यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के शख्स ने खुद को बताया ADM, हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: हरियाणा BJP चीफ के खिलाफ कसौली में गैंगरेप की FIR, होटल में शराब पिलाकर रेप का आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    June 18, 2026

    महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार

    June 18, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,638 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    विमोचन में सिंधी समाज के प्रमुख प्रतिनिधी,पत्रकार एवं भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह जी,प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ…

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    June 18, 2026

    महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.