Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आधी रात को नर्सिंग होम बुलाया, गैंगरेप करने ही वाले थे कि नर्स ने काट दिया डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट
    Featured

    आधी रात को नर्सिंग होम बुलाया, गैंगरेप करने ही वाले थे कि नर्स ने काट दिया डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    समस्तीपुर/स्वराज टुडे: हार के समस्तीपुर में आधी रात को एक डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शराब पार्टी की. फिर उन्होंने अपने यहां काम करने वाली नर्स को नर्सिंग होम में बुलाया. नर्स को लगा कि कुछ इमरजेंसी होगी, इसलिए वो भी नर्सिंग होम आ गई. लेकिन यहां डॉक्टर ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप करने की कोशिश की. नर्स ने तभी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. फिर वहां से जान बचाकर भाग गई.

    हैरान कर देने वाला ये मामला मुसरीघरारी थाना इलाके के गंगापुर पंचायत का है. यहां तेलियापोखर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम है. जानकारी के मुताबिक, यहां काम करने वाले डॉक्टर और उसके दो साथियाों ने बुधवार रात को शराब पार्टी के बाद नर्स को नर्सिंग होम बुलाया. तीनों ने उनके साथ गैंगरेप की कोशिश की. नर्स ने इसका विरोध किया तो वो उसे पीटने लगे. नर्स ने अपनी अस्मत बचाने की पूरी कोशिश की.

    ज्वार के खेत में छिपकर नर्स ने बचाई अपनी जान

    नर्स ने पास में पड़े ब्लेड से डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इससे डॉक्टर जख्मी हो गया. वो दर्द से चीखने चिल्लाने लगा. इसी बीच मौका पाते ही नर्स वहां से भाग खड़ी हुई. डॉक्टर को डर था कि कहीं नर्स उनकी पोल न खोल दे. इसलिए उसने अपने दोनों साथियों से कहा कि वो नर्स का पीछा करें. डॉक्टर के साथी फिर नर्स के पीछे भागे. पीड़िता एक जनेरा (ज्वार) के खेत में जाकर छिप गई. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नर्स को खेत से बाहर निकाला.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पहले से रची थी गैंगरेप की साजिश

    एसएसपी संजय कुमार पांडेय के मुताबिक, नर्स ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद एसपी के आदेश पर मामले की जांच के लिए टीम कर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई. एसएसपी ने बताया कि घटना के समय अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था. इससे पता चलता है कि डॉक्टर और उसके दोनों साथियों ने गैंगरेप की साजिश पहले ही रच दी थी. अस्पताल से खून से सने कपड़े, एक कार और शराब की बोतल के अलावा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

    नर्स के साहस की हो रही जमकर तारीफ

    नर्स से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में देघड़ा निवासी डॉक्टर और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएसपी ने कहा कि जिस ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा गया, उसे भी बरामद कर लिया गया है. पीड़िता अगर समय पर वहां से नहीं भागती तो उसके साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस घटना में तुरंत कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी. वहीं, नर्स के साहस की भी इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. पुलिस प्रशासन की ओर से उसे भी पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: पार्षद अर्चना अग्रवाल पर भयादोहन और प्रताड़ना का आरोप, 50 हजार की रिश्वत नहीं देने पर कर दिया है पूरे परिवार का जीना हराम, प्रेसवार्ता के दौरान फुट-फुटकर रोया पीड़ित गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय

    यह भी पढ़ें: भ्रष्ट ADM को सीएम ने किया निलंबित, 5000 रु की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया था ट्रैप

    यह भी पढ़ें :  अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’....आज होगें दिल्ली रवाना....दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    यह भी पढ़ें: बहराइच में भेड़ियों के आदमखोर बन जाने की कहीं ये वजह तो नही ? जानिए भेड़ियों के बारे में हैरान कर देने वाली बातें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,101 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़ पेंड्रा/स्वराज टुडे: खबर लिखने को लेकर एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने…

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.