Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज का राशिफल 23 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों का अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज पूरे होने की संभावना बन रही है और सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं वृश्चिक राशि वाले अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। संतान पक्ष से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके बाद मन काम में नहीं लगेगा। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में वृद्धि होगी। व्यापार करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा और व्यापारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। भाइयों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले सोमवार के दिन बच्चों के भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और अपने कार्यों से संतुष्ट भी नजर आएंगे। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश की योजना भी बनाएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय लोगों से मिलने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन कारोबार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधान रहें क्योंकि आपका कीमती सामान चोरी होने का खतरा है। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। निवेश करना चाहते हैं तो आज किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ होगा लेकिन साथियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। सायंकाल में आप परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  सॉफ्टवेयर इंजीनियर मर्डर केस में नया खुलासा, पत्नी ने बंद किए CCTV कैमरे, फिर महज 12 मिनट में ससुराल वालों ने मार डाला

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले सोमवार के दिन अगर संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आप नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज संभलकर रहना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव आज खत्म हो जाएगा और ससुराल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहा है। शाम के समय माता-पिता के दर्शन के लिए किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वाले व्यापारियों के लिए सोमवार के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कर्जों से मुक्ति भी मिलेगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसमें पिता व भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपका कोई सौदा लंबे समय से अटका हुआ था तो वह आज फाइनल हो सकता है, जिससे आपको भरपूर धन लाभ भी होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। अगर आप शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो आज आपको उससे मुक्ति मिल सकती है। परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन भाइयों की सलाह से शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को सोमवार के दिन संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका पैसा किसी अच्छे काम में खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पनीय सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद व मामले में आपकी जीत होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। दान पुण्य व परोपकार के कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज - विकास अग्रवाल

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के सोमवार के दिन कई अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और आस-पास का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज वापस आने की संभावना बन रही है। धन प्राप्ति के कई मार्ग मिलेंगे, जिससे आपको समय समय पर लाभ होता रहेगा। जो खुद का बिजनस कर रहे हैं, उनको आज अच्छा मुनाफा होगा, जिससे शत्रु भी आपकी तारीफ करेंगे और व्यापारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शाम के समय माताजी से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों को आज संभलकर रहने का रहेगा क्योंकि आज के दिन आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें। आज का दिन आपको व्यवसाय पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, इससे लव रिलेशन मजबूत होगा। नौकरी करने वालों का आज सहकर्मियों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए अपने काम से काम रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज कर्ज देना है तो सोच समझ कर दें क्योंकि धन आने की संभावना बहुत कम है।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों की सोमवार के दिन विरोधी प्रशंसा करते नजर आएंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन को कहीं निवेश कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शाम को जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों की सोमवार के दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे वे प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस मे सभी के सहयोग का लाभ मिलेगा। निवेश करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और किसी पुराने कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो आपकी परेशानी कम होगी। अगर आप भाई के साथ कोई पार्ट टाइम बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  ऑनलाइन प्यार का चौंकाने वाला मामला: 40 की 'आंटी' के प्यार में पड़ा 21 का लड़का, दोनों की शादी की खबर से सदमें में परिवार

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहेगा। किसी मित्र की सलाह से आपका बिजनस फलेगा-फूलेगा और आप बिजनस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे। संतान के भविष्य को लेकर भी आज आप कुछ चिंतित नजर आएंगे। आज आपको पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, उनके हाथ पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन को लेकर किसी से विवाद की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान की भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्चा हो सकता है। नौकरी व कारोबार करने वालों को आज संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है, अपने कामकाज पर ध्यान दें। अगर आज किसी को पैसा उधार देना है तो उधार देते समय सावधानी बरतें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। शाम के समय भाइयों की मदद से कई घरेलू कार्य पूरे होंगे।

    यह भी पढ़ें: रिया सिंघा ने जीता मिस इंडिया 2024 का खिताब, उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: ना पेट्रोल डलवाने का झंझट, ना बैटरी को चार्ज करने की टेंशन; फिर भी ऐसे नॉनस्टॉप दौड़ेगा बजाज का ये स्कूटर

    यह भी पढ़ें: उदयपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक, मई से अब तक 9 लोगों को उतार चुका मौत के घाट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.