Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल   : आज  23 दिसंबर दिन सोमवार को चंद्रमा कन्या पर संचार कर रहे हैं, जिससे चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बन रहा है। नवम पंचम योग के साथ आज सौभाग्य योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वाले नौकरी करने वालों का करियर मजबूत होगा और तुला राशि वालों को भगवान शिव की कृपा से कई इच्छा पूरी होंगी। वहीं वृषभ राशि वाले घर या बाहर किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके ज्यादातर कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। संतान के विवाह का मामला आज जोर पकड़ेगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। घर या बाहर किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं और आपके कई कार्य अटक भी सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। नौकरी करने वाले जातक आज सावधानी से काम करें अन्यथा अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। शाम का समय परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन कुछ जरूरी सामान खरीदने में बिताएंगे।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अच्छा मुनाफा भी होगा। नौकरी करने वालों का करियर मजबूत होगा और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनस में व्यस्त रहने के कारण माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ऐसा होने पर आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एमजेएम हॉस्पिटल की बड़ी सफलता : 2.5 किलो तक का विशाल ट्यूमर सुरक्षित ऑपरेशन से निकाला

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वालों के सोमवार के दिन अधूरे कार्य पूरे होंगे और माता पिता के साथ तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनस में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने का अच्छा समय रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वालों को सोमवार के दिन अटके धन की प्राप्ति होगी और धन संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी। आज आपको करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वालों का आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको किसी महिला सहकर्मी या महिला अधिकारी से लाभ हो सकता है। अगर आपने किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सोचा है तो आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर किसी मित्र से आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हें आज अवसर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें, हटेंगे सभी टोल प्लाजा; NHAI लागू करेगा मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग

    तुला राशिफल

    तुला राशि वालों के घर में आज किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नए काम में सफलता मिलेगी। मकान खरीदना या किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आज भगवान शिव की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी। जो लोग नया बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको घर के पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वालों को सोमवार के दिन ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। अगर पिछले कुछ समय से कारोबार में कुछ परेशानियां चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ आज न्यू ईयर पर बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उनके इच्छित क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    धनु राशिफल 

    धनु राशि वालों पर अगर कोई पुराना कर्ज है तो आज उसको चुकाने में सफल रहेंगे, जिसके बाद आप राहत की सांस ले पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वे परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से सूचना मिल सकती है। नौकरी करने वालों के सुझावों को आज अधिकारियों द्वारा सुना जाएगा और कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों से सभी को प्रभावित भी करेंगे। कारोबार के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका फायदा आपको कारोबार में जरूर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    मकर राशिफल 

    मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह किसी महान व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगी, जिससे परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शाम के समय कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार आपके घर आ सकता है और इस पर कुछ पैसा भी खर्च होगा।

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी से आज कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं तो उसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसे कुछ समय के लिए टाल दें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। वाहन चलाते समय और कार्यों को करते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और आय देखकर ही खर्च करना होगा अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अगर आप आज बचत योजनाओं में निवेश करेंगे, तभी आप कुछ बचत कर पाएंगे। पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा और डॉक्टर से समय समय पर सलाह भी लेते रहें। अगर आपका घरेलू काम काफी समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026924 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मौलाना ने गली में जा रही बुर्काधारी महिला को पीछे से दबोच…

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.