Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

    April 19, 2026

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महापौर और पार्षद चुनने के लिए दो बार बटन दबाने होंगे, नगर पालिक निगम अंतर्गत 292 मतदान केंद्रों में रखी जाएंगी 2 बैलेट यूनिट
    Featured

    महापौर और पार्षद चुनने के लिए दो बार बटन दबाने होंगे, नगर पालिक निगम अंतर्गत 292 मतदान केंद्रों में रखी जाएंगी 2 बैलेट यूनिट

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250203 000154 4978
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *महापौर के लिए सफेद रंग और पार्षद के लिए गुलाबी रंग में होगा प्रत्याशियों नाम और चुनाव चिन्ह

    *मीडिया प्रतिनधियों, राजनीतिक दलों और सेक्टर अधिकारियों को दी गई निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

    कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डो में पार्षद पद सहित निगम के महापौर पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस सम्बंध में मतदाताओं को जागरूक करने और अपने मताधिकार का सही तरीके से ईवीएम में उपयोग करने के सम्बंध में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनधियों सहित सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में वरिष्ठ मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ एम एम जोशी,जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती उपासना ओझा, श्रीमती लक्ष्मी राव ने इस चुनाव में प्रयुक्त हो रहे एम 2 मशीन के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदान के दौरान अपने पसंद के उम्मीदवार को बैलेट यूनिट में मतदान करने के तरीकों को बताया।

    उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 18 को छोड़कर 292 मतदान केंद्रों में दो बैलेट यूनिट होगी। जिसमे से एक महापौर पद के लिए और एक पार्षद के लिए होगी। पहले वाले बैलेट यूनिट में बटन के बाजू में सफेद रंग के कागज में महापौर पद के प्रत्याशी के नाम,फ़ोटो,चिन्ह चस्पा होगा तथा दूसरे बीयू में गुलाबी रंग में पार्षद की पहचान उनके चुनाव चिन्ह के साथ चस्पा होगी। दोनों को वोट देने के लिए अलग-अलग मशीनों में अलग-अलग बटन दबाने होंगे। इस दौरान बीप की आवाजें भी सुनाई देंगी।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाताओं को मतदान केंद्र में अपना पहचान पत्र लाना होगा। मतदान केंद्रों में मतदान दलों के अधिकारियों द्वारा नाम एंट्री करने, तर्जनी उंगली में स्याही लगाने और स्लीप देने के पश्चात क्रमवार मतदाताओं को बूथ में लगी ईवीएम मशीनों में वोट डालना है।

    यह भी पढ़ें :  Noida: हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन मोड में पुलिस, 300 गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई उपद्रवियों की पहचान, पाकिस्तान से कनेक्शन की भी जाँच

    उन्होंने बताया कि ईवीएम में पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। मतदान केंद्रों में दो बैलेट यूनिट लगेंगी। जिसमे से एक महापौर के लिए और दूसरा पार्षद पद के लिए होगा। दोनो बैलेट यूनिट एक कंट्रोल यूनिट से जुड़ी रहेगी। बैलेट यूनिट में बटन दबाने के दौरान प्रत्याशी के नाम व बटन के बाजू में लाल लाइट जलेगी। जो मतदान होने की पुष्टि करेगा। बैलेट यूनिट में नोटा और इंड का विकल्प भी होगा। मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ जोशी ने प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार के शंकाओं का समाधान भी किया। अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम कोरबा में कुल 67 वार्ड है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद के निर्विरोध निर्वाचन होने के पश्चात कुल 66 वार्ड में पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि महापौर पद के लिए सभी 67 वार्ड में वोट डाले जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 297 मतदान केंद्र है। जिसमे से 292 में दो बैलेट यूनिट रखी जायेगी। निर्वाचन के दौरान मशीन में किसी तरह की खराबी आने पर तत्काल बदलने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त मशीन भी रिजर्व रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आमनागरिको को भी ईवीएम से वोट डालने के सम्बंध में वार्ड स्तर पर जागरूक किया जा रहा है।

    प्रशिक्षण में बताया गया कि बीयू में एक को वोट देने के बाद दूसरे बीयू में वोट नहीं देने तथा इएनडी बटन नहीं दबाने पर प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु मतदान अधिकारी 3 द्वारा मशीन को बंद करके पुनः चालू किया जायेगा ताकि अगले मतदाता को मत जारी किया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    किसी मतदान केंद्र में मतदाता द्वारा यदि एक बैलेट यूनिट में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया जाता है और दूसरे बैलेट यूनिट में वोट नहीं डाला जाता है तब मौके पर उपस्थित मतदान अधिकारी द्वारा उन्हें बटन दबाकर वोट डालने के लिए कहा जायेगा। इसके बावजूद भी यदि मतदाता एक बीयू में वोट नहीं देता है तो मतदान अधिकारी को कंट्रोल यूनिट बन्द करके पुनः चालू करनी होगी। कंट्रोल यूनिट बन्द करके चालू करने की इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेंगे और इस दौरान जो भी वोट डाले गए होंगे वह सीयू में सुरक्षित रहेंगे। सेक्टर अधिकारियों की बैठक में रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाएं और कमियों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    मोबाइल ले जाने और फ़ोटो/वीडियो लेने पर होगी कार्यवाही

    प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। मतदान के दौरान अपना परिचय पत्र हार्ड कॉपी में ले जाना होगा। किसी मतदाता के दौरान वोट डालने का फोटो/वीडियो की गोपनीयता उजागार किए जाने पर आयोग के नियमों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

    April 19, 2026

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में रासायनिक…

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.