Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाले से बड़ा महाघोटाला है भूपेन्द्र सिंह का परिवहन घोटाला…सौरभ शर्मा तो केवल चूहा है, बड़े अजगर का बाहर आना बाकी है
    Featured

    मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाले से बड़ा महाघोटाला है भूपेन्द्र सिंह का परिवहन घोटाला…सौरभ शर्मा तो केवल चूहा है, बड़े अजगर का बाहर आना बाकी है

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    parava matara bhapathara saha efac51d063ac9655931b32c432aa9e48
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: पूर्व परिवहन मंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले नगरीय आवास विभाग में हुये भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में आये भूपेन्द्र सिंह एक बार फिर परिवहन विभाग में हुये महाघोटाले को लेकर फिर से संदेह के घेरे में खड़े हो गये हैं। चर्चा इस बात को लेकर भी है भूपेन्द्र सिंह का नाम सौरभ शर्मा एवं परिवहन विभाग में हुये भ्रष्टाचार को अव्वल नंबर पर आ रहा है। यह पूरा घोटाला परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इशारे पर हुआ है। इसका मास्टर भूपेन्द्र सिंह का दिमाग ही है। अब जब एक के बाद एक अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आने लगे तो प्रदेश सरकार से लेकर केंद्रीय मंत्री स्तर तक के नेताओं की नींदे उड़ गई हैं। सौरभ शर्मा मामले में पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की चुनौती के जवाब में कांग्रेस ने मामले से जुड़े दस्तावेज जारी किए हैं। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने आरोप लगाया है कि “परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के मामले में पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ही नियम विरूद्ध तरीके से अनुशंसा की थी और इसके बाद विभाग में उसे नियुक्ति दी गई। हेमंत कटारे ने कहा कि वे इससे जुड़े दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपेंगे। पूर्व परिवहन मंत्री और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग करेंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विभाग में नियुक्ति के पहले ही सौरभ शर्मा चेक पोस्ट पर उगाही का काम करता था। उसके इसी हुनर को देखकर पूर्व मंत्री ने उसे परिवहन विभाग में नियुक्ति कराई। अब एजेंसियां सौरभ शर्मा को इसीलिए खोजकर गिरफ्तार नहीं कर रहीं, ताकि बड़े लोगों की पोल न खुल सके।

    यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    बड़ा सवाल: सौरभ कहां है, पकड़ से बाहर क्‍यों है ?

    सौरभ शर्मा कहां है, यह प्रदेश की पुलिस अब तक पता ही नहीं कर पाई, या यह भी हो सकता है कि एजेंसियां उसे फरार रखे हुए हैं, ताकि बड़े लोगों की पोल न खुल सके। पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की कृपा से ही सौरभ शर्मा को परिवहन विभाग में पदस्थ किया गया। उनकी ही कृपा से ही आरक्षक होते हुए भी सौरभ शर्मा को बड़े चेक पोस्ट पर तैनात रखा गया। जिन चेक पोस्ट पर इंस्पेक्टर को तैनात होना चाहिए, ऐसे कई पोस्टों पर अकेले सौरभ शर्मा को प्रभार सौंपा गया। सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह परिवहन विभाग से नगरीय प्रशासन मंत्री बने, तब भी सागर के मालथौन चेक पोस्ट का जिम्मा सौरभ शर्मा को दिया गया। भूपेन्द्र सिंह के स्टाफ में पदस्थ सेंगर के माध्यम से सौरभ शर्मा से कलेक्शन किया जाता था। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका सौरभ शर्मा से कोई लेना-देना नहीं रहा और मंत्री को आरक्षक की नियुक्ति संबंधी अधिकार नहीं होते, तो फिर पूर्व मंत्री ने सौरभ शर्मा की अवैध तरीके से अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा क्यों की थी?

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लगाये गंभीर आरोप

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार की अनुकंपा नियुक्ति नीति में प्रावधान है कि यदि अनुकंपा नियुक्ति के मामले में संबंधित विभाग में कोई पद खाली नहीं है तो ऐसे मामले में संबंधित को संविदा नियुक्ति पर रखा जाता है। जब विभाग में पद खाली होते हैं, तो उसे नियमित किए जाने का प्रावधान है। नियमों की अनदेखी करते हुए पूर्व मंत्री द्वारा नोटशीट लिखी गई थी। इसके बाद जब परिवहन विभाग ने सौरभ शर्मा की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया तो उसमें तत्कालीन परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की 14 सितंबर 2016 को भेजी गई नोटशीट का हवाला दिया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इससे जुड़े दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    उमा भारती ने कहा, ये घोटाला व्यापमं से भी बड़ा घोटाला है

    उमा भारती ने कहा कि “जिस घोटाले में सिपाही करोड़ों बनाकर ले गए हों। आप उसमें अधिकारियों और नेताओं की सोचिए। उमा भारती ने इसे व्यापमं से भी बड़ा मामला बताया। उन्होंने कहा कि केवल फर्क इतना है कि व्यापमं का प्रकार अलग था और इसका प्रकार अलग है, लेकिन जिस तरह से सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। बिना किसी दबाव और भय के जिस तरह से इस मामले में पकड़ा-धकड़ी की गई है, मोहन यादव इसके लिए प्रशंसा के योग्य हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “जिस घोटाले में सिपाही करोड़ों बनाकर ले गया, उसमें अधिकारियों और नेताओं की तो सोचिए। उमा भारती ने कहा कि मुझे तो ये व्यापमं से भी बड़ा मामला लगता है। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा तो इस मामले में चूहा है, बिल से अजगर का बाहर आना तो अभी बाकी है।

    सौरभ शर्मा चूहा तो उमा ने किसे कहा अजगर

    उमा भारती ने अपने मुख्यमंत्री काल का जिक्र करते हुए बताया कि “2003 दिसंबर में ही परिवहन को लेकर ये बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि उस समय मैंने तत्कालीन गुजरात के सीएम और मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उनसे पूछा कि भाई कैसे करना है। जिससे हम इससे पूरा रेवेन्यू वसूल सकें। उन्होंने कहा कि तब रेवन्यू की प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने कहा था रेवेन्यू के लिए शराब नीति में परिवर्तन कीजिए, फिर उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट को लेकर कहा कि यहां तो बहुत गड़बड़ियां हैं। हम उसके सुधार पर आ ही रहे थे। शार्ट नोटिस टेंडर जारी करेंगे। ये तैयारी थी कि तब तक मैं पद से हट गई।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: AAP का असली नाम अवैध आमदनी पार्टी, नरेला रैली में गरजे अमित शाह

    यह भी पढ़ें: KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद सुशील कुमार की जिंदगी में शुरू हुआ था बुरा दौर, बयां किया अपना दर्द

    यह भी पढ़ें: फांसी देने से पहले जल्लाद कैदी के कान में कहता है एक बात, क्या आप जानते हैं इसका राज़ ?….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026

    बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 20, 2026

    प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का अनूपपुर में आगमन….अनूपपुर से उमरदा बिजुरी और कोतमा तक भक्तिमय हुआ वातावरण, दर्शन पाकर श्रद्धालु हुए भावविभोर

    August 20, 2026

    सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को…फैशन शो, डांस, सिंगिंग, भाषण और कविता के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,857 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके…

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026

    बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.