Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नवविवाहित दंपति हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, माँ ने ही दी थी बेटे बहु की हत्या की सुपारी, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    नवविवाहित दंपति हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, माँ ने ही दी थी बेटे बहु की हत्या की सुपारी, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241102 073539 9189
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    करौली/स्वराज टुडे: राजस्थान पुलिस ने करौली जिले में हुए एक नवविवाहित दंपती के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस सनसनीखेज डबल मर्डर का मास्टरमाइंंड कोई और नहीं बल्कि खुद मृतक लड़के की मां ही निकली। उसने अपने भाई के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात की प्लानिंग कर उसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    इसी साल जनवरी में हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि राजस्थान के करौली जिले में एक युवा जोड़े की हत्या की योजना कथित तौर पर पति की मां और मामा ने बनाई थी।मृतक दंपती की इसी साल जनवरी में शादी हुई थी। बावजूद इसके, कथित तौर पर मृतक पति और पत्नी दोनों के दूसरे लोगों के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    सामाजिक बहिष्कार के डर ने मां को बना दिया हैवान

    पुलिस ने बताया कि हत्या की आरोपी मां को डर था कि अगर बहू-बेटे के अवैध संबंधों का अगर किसी और को पता चल गया तो उसके परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। इसलिए उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपने बेटे और बहू दोनों को खत्म करने की साजिश रच डाली और उन्होंने इस अपराध को अंजाम देने के लिए एक ड्राइवर को भी योजना में शामिल कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को कैला देवी मंदिर से लौटते समय करौली जिले में एक सुनसान जगह पर ड्राइवर और मामा ने उनकी कार में विकास (22 वर्षीय) और उसकी पत्नी दीक्षा (18 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    यह भी पढ़ें :  बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    समझाने के बावजूद बेटे बहु ने जारी रखा अवैध संबंध

    मृतक दंपती उत्तर प्रदेश के आगरा के एक गांव के रहने वाले थे और उनकी इसी साल जनवरी में शादी हुई थी। सर्किल ऑफिसर अनुज शुभम ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा, “ललिता ने विकास और उसकी पत्नी को कई बार अवैध संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। ललिता ने अपनी बहू और बेटे को ताने मारे और उनसे अवैध संबंध खत्म करने को कहा, लेकिन उन दोनों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपने हरकतें जारी रखीं। इसलिए ललिता ने अपने भाई रामबरन के साथ मिलकर अपने बेटे और बहू की हत्या की साजिश रच डाली।”

    पुलिस के मुताबिक, रामबरन ने पिछले महीने विकास और दीक्षा की हत्या के लिए एक सेकेंड हैंड कार और एक पिस्तौल खरीदी थी। वह कार से उन्हें मारने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में कई जगहों पर गया। रामबरन ने इस साजिश में अपने ड्राइवर चमन खान को भी शामिल किया।

    हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई इलाकों का किया था सर्वे

    पुलिस ने बताया कि रामबरन और चमन खान ने कई सुनसान और दुर्घटना संभावित इलाकों का सर्वे किया, जिसका वीडियो भी जांच के दौरान रामबरन के मोबाइल में मिला। करीब छह-सात दिन पहले रामबरन ने चमन खान को अपनी कार से विकास के आगरा स्थित गांव भेजा, जहां चमन खान ने कार से उन्हें ‘दुर्घटना’ में मारने की योजना बनाई, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।

    इसके बाद, रामबरन ने उसे दंपती को कैला देवी मंदिर ले जाने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर को चमन खान दंपती के साथ योजना के अनुसार, मंदिर जाने के लिए निकल गया। मंसलपुर के भोजपुर गांव के पास एक सुनसान जगह पर चमन खान ने उस समय कार चला रहे विकास से गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद वह इंजन चेक करने के बहाने कार से बाहर आया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद रामबरन भी वहां पहुंच गया और चमन खान और रामबरन दोनों ने कार के अंदर विकास और दीक्षा की गोली मारकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मृतक विकास के गांव में ही किसी अन्य महिला तथा बहू दीक्षा के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध को लेकर मां-बेटे एवं सास-बहू के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस बीच, परिवार द्वारा उन दोनों को समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन इसका बेटे एवं बहू पर जब कोई असर नहीं हुआ तो समाज में अपनी इज्जत बरकरार रखने के लिए उनकी हत्या की साजिश रच उसे अंजाम दिया गया।

    यह भी पढ़ें: नशे में धुत सड़क के किनारे पड़ा मिला छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान, दूसरे कर्मचारियों ने उठाया

    यह भी पढ़ें: दीवाली पर मिलने आए, पांव छूकर आशीर्वाद लिया फिर चला दी गोली, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खूब फलफूल रहा Call Girl की Online Shopping का गौरख धंधा, जानें पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा के वार्ड क्रमांक 15, ब्लॉक…

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.