Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू कर रही हैं वापसी
    Featured

    ‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू कर रही हैं वापसी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: “कलियों का चमन” सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री हैं मेघना नायडू। इन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘क्या कूल है हम 3, माशूका’ सहित ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘जोधा अकबर और ससुराल सिमर का’ में भी अभिनय किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सफल रही।

    IMG 20240109 WA0040 IMG 20240109 WA00341

    गीत ‘कलियों का चमन’ में इनकी उपस्थिति के पीछे भी एक रोचक कहानी है शायद नियति इस गीत के लिए मेघना की ही राह देख रही थी। इस गीत के ऑडीशन देने के लिए उनकी महिला मित्र गई थी और मेघना भी उनका साथ देने के लिए वहाँ गई। उनकी मित्र ऑडिशन दे रही थी और वह कई घंटों तक उनका इंतजार कर रही थी इसी बीच उनकी बातचीत वहाँ के टीम के सदस्यों से हुई उन्होंने मेघना को भी ऑडिशन देने के लिए सलाह दिया, मगर मेघना ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ऑडिशन उनके मित्र का है। इस बीच स्टॉफ ने उनका पता लिया और कहा कि अगली बार यदि ऑडिशन होगा तो वह भी शामिल हो जाये और कुछ दिनों बाद मेघना को उसी गीत के लिए बुलाया गया और मेघना ने ऑडिशन दिया और वह चुन ली गई। क्योंकि राधिका राव को एक प्रोफेशनल मॉडल नहीं बल्कि एक सिंपल, लंबे बाल वाली और एक अलग रंगरूप और छवि वाली लड़की की तलाश थी जो मेघना को देखकर पूरी हुई और सच में इस गाने ने चारों ओर धूम मचा दी और ‘कलियों का चमन’ गर्ल नाम से मेघना मशहूर हो गई। आज भी उनकी यह छवि बरकरार है। भले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया मगर इस गीत की कामयाबी और उनकी भूमिका उनका वास्तविक प्रतिबिम्ब बन गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    IMG 20240109 WA0037 IMG 20240109 WA0041

    मेघना नायडू ने कई वर्षों तक इंडस्ट्री में काम किया है और विवाह के पश्चात कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली। अब वापस वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली है। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की अंतिम फिल्म होगी।
    मेघना ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है और उनके अनुभव भी सुनहरे हैं। मेघना ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बंगाली और हिंदी फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मिथुन के साथ तीनों शिफ्ट में भी कई बार काम किया है और यह उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा। अभिनेता धनुष के बारे में मेघना ने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद प्रोफेशनल है और समय के पाबंद और लगनशील भी। धनुष जमीन से जुड़े व्यक्ति है।

    मेघना बताती है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कास्ट और क्रू अपने काम के प्रति ज्यादा समर्पित हैं। वहाँ की इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मेघना के लिए सुखद अनुभव रहा। बस उन्हें खेद इस बात का है कि आज के डिजिटल युग के कारण जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज़ है और आज लोग वहां के कलाकारों को जानने लगे हैं, यही सुविधा यदि पहले होती तो उनके कार्य को दर्शकों और बॉलीवुड में और अधिक सराहना प्राप्त हो जाती।
    मेघना नायडू ने बताया कि कुछ वर्ष का अंतराल लेकर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इस बीच उन्होंने अपने निजी जीवन को महत्व दिया। मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से विवाह किया और अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त दिया। साथ ही लगभग सारी दुनिया की सैर भी की। वर्तमान समय में भले ही वह फिल्मों का हिस्सा नहीं ही मगर वह लगातार इवेंट, एनजीओ और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त है। जल्द ही वह फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। बड़े पर्दे पर ही नहीं छोटे पर्दे पर अर्थात ओटीटी के कारण फिल्मों का दायरा बढ़ गया है और सभी के काम करने के अवसर भी बढ़ गई है और वह भी नए समय के अनुकूल डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया को समझ रही है और उनका अनुसरण भी कर रही है। उनका कहना है कि बहुत सारे लोगों की डिजिटल मीडिया की आदत लग गई है और कुछ इसका अंधानुकरण कर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं जो उन लोगों के लिए घातक सिद्ध होता है। इसलिए केवल इसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से देखें और अच्छी बातों का अनुकरण करें और सही गलत को समझने का ज्ञान रखें क्योंकि जो सोशल मीडिया हमें दिखाती है वह वास्तविक जीवन से बेहद अलग है। इसलिए सोशल साइट्स और मीडिया प्रेमी बनकर इसे स्वयं पर हावी ना होने दें। अपना समय और जीवन बर्बाद ना करें बल्कि एक दायर बनाकर इसका उपयोग कर सुखी रहें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने 'नीम करौली बाबा', दिलचस्प किस्सा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.