Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप….

    April 5, 2026

    Bilaspur: आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते 02 सटोरिया गिरफतार

    April 5, 2026

    Korba: न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इस गांव का सरपंच ही ग्रामीणों से बनवा रहा खुलेआम अवैध महुआ शराब, ऐसे कैसे होगा गाँव का विकास !
    Featured

    इस गांव का सरपंच ही ग्रामीणों से बनवा रहा खुलेआम अवैध महुआ शराब, ऐसे कैसे होगा गाँव का विकास !

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: जहां एक ओर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा लगातार महुआ शराब और अवैध कार्यों पर कार्यवाही की जा रही है और खासकर उन ग्रामीण क्षेत्रों में जो हाथी प्रभावित है ।

    आपको बता दें कि यह क्षेत्र महुआ शराब के लिए पूर्णत प्रतिबंधित है। ऐसे में छाल थाना क्षेत्र के बोजिया पंचायत के जन प्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत में खुलेआम महुआ शराब का निर्माण और विक्रय करवा रहे है। जिसके कारण आए दिन शराब के नशे में वहां कई बार खून खराबा व मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा नहीं कि मामला पुलिसवालों की नजर से छुपी है । यहां सवाल उठता है कि नशे के इन सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई करने में छाल पुलिस के हाथ पांव क्यों फूल जाते हैं ।

    20240125 172616 1024x1024 1

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में नशे के काले कारोबार पर कार्रवाई न होने को जनप्रतिनिधियों का थाने पर दबाव बताया जाता है। बीती रात फिर एक घटना बोजिया पंचायत रामनगर बस्ती में शराब बनाने को लेकर हुई। इसकी शिकायत जब अगली सुबह छाल पुलिस से की गई तब छाल थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

    इस दौरान धर्मजयगढ़ जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल और बोजिया सरपंच मानमोती बाई राठिया और उनके पति नंदू द्वारा मौके पर जाकर पुलिस को वापस भेज दिया गया। वही इसका वीडियो बनाने पर एक महिला पत्रकार के मोबाइल को सरपंच द्वारा छीन लिया गया और बोला गया कि यह हमारे गांव का मामला है । तुम लोग यहां से जाओ। शराब कोई बंद नही करा सकता ना पुलिस ना कोई प्रेस । यहां के लोग शराब बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    अब आप अंदाजा लगा लीजिए जिस ग्राम पंचायत के सरपंच जनप्रतिनिधि खुद शराब बनवा कर बिक्री करवाते हो उस ग्राम पंचायत का भविष्य क्या हो सकता है। जहां एक ओर छाल थाना अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने अपने ग्राम पंचायत को नशा मुक्त किया। वही मानमोती राठिया द्वारा इस अवैध धंधे को रोजी-रोटी बता उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है।

    हमारे संविधान के तहत जनप्रतिनिधियों का चयन इसलिए किया जाता है ताकि उस क्षेत्र में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। उस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा सके ताकि लोगों की जीवन शैली में अमूल चूल परिवर्तन हो लेकिन जब जनप्रतिनिधि ही शराब के अवैध निर्माण और बिक्री में लिप्त होंगे तो ऐसे ग्राम पंचायत का भविष्य कैसा होगा यह आसानी से समझा जा सकता है ।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप….

    April 5, 2026

    Bilaspur: आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते 02 सटोरिया गिरफतार

    April 5, 2026

    Korba: न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

    April 5, 2026

    Assam: राहुल गांधी ने विवादित बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- हमारी सरकार बनी तो हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, सीएम सरमा ने किया पलटवार

    April 5, 2026

    राशिफल 5 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 5, 2026

    Ambikapur: पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

    April 5, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026793 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026649 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026638 Views
    Don't Miss

    Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप….

    April 5, 2026

    उत्तरप्रदेश रायबरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने…

    Bilaspur: आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते 02 सटोरिया गिरफतार

    April 5, 2026

    Korba: न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

    April 5, 2026

    Assam: राहुल गांधी ने विवादित बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- हमारी सरकार बनी तो हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, सीएम सरमा ने किया पलटवार

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.