Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रिपल इंजन की सरकार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार ?…20 वर्षों की निष्ठा, अधूरी आसः एनएचएम कर्मचारी संघ रायगढ़ की नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की पुकार
    Featured

    ट्रिपल इंजन की सरकार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार ?…20 वर्षों की निष्ठा, अधूरी आसः एनएचएम कर्मचारी संघ रायगढ़ की नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की पुकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250626 WA0030
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    _’छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ, जिला इकाई रायगढ़, विकासखंड तमनार द्वारा लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी को सौंपा गया ज्ञापन’_

    रायगढ़/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ, जिला इकाई रायगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सशक्त आवाज बुलंद की है। रविवार को लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार को विधानसभा में प्रश्न उठाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिसे उन्होंने संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया। वहीं, बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चैधरी को 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, ग्रेड पे और अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई।

    ज्ञापन सौंपने में नितेश यादव, डॉ. सिकंदर सोनवानी, डॉ. अशोक देवांगन, दिनेश कुमार साहू, पूजा गोस्वामी, तेजपाल बेहरा, कविता कंवर, पंकज लकड़ा, डॉ. सपना पटेल और सुनील कुमार एक्का का विशेष सहयोग रहा।

    IMG 20250626 WA0031

    ’20 वर्षों का समर्पण, अनसुनी मांगें’

    12 अप्रैल 2005 को शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आज स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार है, लेकिन इसकी रीढ़ कहे जाने वाले संविदा कर्मचारी अनिश्चितता के अंधेरे में भटक रहे हैं। अल्प वेतन में 8 घंटे से अधिक की कठिन ड्यूटी, आपातकालीन सेवाएं, संस्थागत प्रसव, हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में ये कर्मचारी अपने खून-पसीने से जनसेवा कर रहे हैं।

    ’लंबित मांगों का बोझ’

    एन.एच.एम. कर्मचारी संघ दो दशकों से नियमितीकरण, 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा सुविधा, बीमा और 17 सूत्रीय मांगों के लिए संघर्षरत है। पूर्व सरकार द्वारा 19 जुलाई 2023 को अनुपूरक बजट में घोषित 27ः वेतन वृद्धि आज तक अधूरी है। विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री को बार-बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन समाधान नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    IMG 20250626 WA0028

    ‘आंदोलन की चेतावनी’

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने मार्मिक अपील करते हुए कहा, “न्यूनतम वेतन और सुविधाओं के अभाव में कर्मचारी अपने परिवारों का पेट पालने और सेवा करने के बीच पिस रहे हैं। यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो जुलाई में विधानसभा और स्वास्थ्य भवन का घेराव होगा। विशाल क्रमबद्ध आंदोलन और हड़ताल की रणनीति तैयार है।”

    ’17 सूत्रीय मांगेंः’

    1. नियमितीकरण
    2. पे-स्केलध्ग्रेड पे का निर्धारण
    3. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का भुगतान
    4. वेतन विसंगति का समाधान
    5. सेवा पुस्तिका का निर्धारण
    6. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता और सुधार
    7. वेतन पुनरीक्षण
    8. तबादला व्यवस्था में सुधार
    9. चिकित्सा परिचर्या
    10. अवकाश नियम में संशोधन
    11. अनुकंपा नियुक्ति
    12. पदोन्नति और भर्ती में छूट
    13. अनुकंपा अनुदान में वृद्धि
    14. रुके 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का भुगतान
    15. ई.पी.एफ. का लाभ
    16. मुख्यालय निवास नियम में संशोधन
    17. शासकीय आवास आवंटन

    ‘‘ट्रिपल इंजन सरकार‘‘ से टूट रही उम्मीदें’’

    कर्मचारियों का कहना है कि “ट्रिपल इंजन सरकार” के बड़े-बड़े वादों के बावजूद उनकी समस्याएं अनसुलझी हैं। विभागीय मंत्री की इस मामले में हठधर्मिता जगजाहिर है, वही विभागीय उच्च अधिकारी भी कमेटी-कमेटी खेल शायद टाईम-पास कर रहे है, हर दिन नए नियम लागू किए जा रहे है, पर कर्मचारी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, स्वास्थ्य विभाग की धड़कन कहे जाने वाले एन एच एम कर्मचारी अब अपने हक के लिए निर्णायक संघर्ष की राह पर हैं।

    यह भी पढ़ें: रिश्तों का खून: नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी जोड़ा समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र - भगवान भाई

    यह भी पढ़ें: कोरबा में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्मी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन, 28 जून को लगेगा कलाकारों का मेला, रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम

    यह भी पढ़ें: पत्नी दहेज के झूठे मामले में फंसाने की बार-बार देती थी धमकी, घबराए पति ने जन सुनवाई में माँगी ‘इच्छामृत्यु’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे:  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की…

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.