Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई
    Featured

    वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    6a17b305c40c4 vaibhav suryavanshi net worth 281407928 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: IPL 2026 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की लगातार दूसरी जीत से ज्यादा राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए जाना जाएगा। आईपीएल के इतिहास में किसी भी एक खिलाड़ी ने इतने अवॉर्ड एकक सीजन में नहीं जीते, जितने वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए।
    ऑरेंज कैप, सबसे ज्यादा छक्के, इमर्जिंग प्लेयर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जैसे बड़े-बड़े 5 अवॉर्ड फाइनल खेले बिना वैभव सूर्यवंशी को मिले, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि इस सीजन वैभव सूर्यवंशी की कमाई कितनी हुई और उसमें कितनी प्राइज मनी शामिल थी? इसके बारे में विस्तार से जान लीजिए।

    सबसे पहले तो आप वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 से हुई कमाई के बारे में जानिए कि उन्हें कितनी रकम राजस्थान रॉयल्स से मिली। राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये मिले, क्योंकि इसी रकम में उन्हें रिटेन किया गया था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी उनको इसी रकम में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इसके अलावा उन्हें 7.5 लाख रुपये प्रति मैच के हिसाब से मैच फीस के तौर पर आरआर से मिलेंगे। 14 लीग मैचों के लिए यह रकम 1.05 करोड़ रुपये बैठती है। दो मैच प्लेऑफ्स के भी उन्होंने खेले, जिसके लिए अतिरिक्त 15 लाख रुपये मैच फीस के हो जाते हैं। इसके साथ-साथ कई अवॉर्ड उनको आईपीएल 2026 फाइनल के बाद मिले, जबकि कई बार वह मैचों में भी कुछ-कुछ अवॉर्ड्स जीतने में सफल रहे।

    आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद उनको सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिला। ट्रॉफी के अलावा इस अवॉर्ड के इनाम के तौर पर वैभव को 10 लाख रुपये का चेक मिला। इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवॉर्ड के लिए उन्हें 15 लाख रुपये का चेक मिला। सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के लिए भी उन्हें 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर चेक के रूप में मिले। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी वैभव सूर्यवंशी थे, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले।

    यह भी पढ़ें :  SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के लिए सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता, जिसके लिए 10 लाख का कैश प्राइज और टाटा की सिएरा कार इनाम के तौर पर मिली, जिसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये तक है। 20 लाख रुपये की कार कीमत को लेकर भी चलें तो 70 लाख से ज्यादा की रकम उनको अवॉर्ड्स के लिए ही मिल गई। कई मौकों पर उन्हें सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द मैच और एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के के लिए 1-1 लाख का अवॉर्ड मिला है, जिसकी संख्या करीब 5 है तो इस तरह 5 लाख उनकी कमाई में और जोड़े जा सकते हैं।

    वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 की कमाई

    IPL 2026 की रिटेनरशिप फीस – 1.10 करोड़

    IPL 2026 की मैच फीस टोटल – 1.20 करोड़

    प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – 15 लाख रुपये

    ऑरेंज कैप – 10 लाख रुपये

    सबसे ज्यादा छक्के – 10 लाख रुपये

    इमर्जिंग प्लेयर – 10 लाख रुपये

    सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन – 10 लाख प्लस कार 20 लाख रुपये

    अलग-अलग मैचों में अवॉर्ड – 5 लाख रुपये

    कुल कमाई – 3.10 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें: एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    यह भी पढ़ें: मोटर सायकल को जलाने एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने वाला गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

    यह भी पढ़ें: ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.