Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UP news: यूपी में अपनों के खून से होली, एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आधी रात मची चीख पुकार
    Featured

    UP news: यूपी में अपनों के खून से होली, एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आधी रात मची चीख पुकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7028392431772478085790f5afb741c64d1284c37153450f8b4bce0bc67f9f40238d21e79d7b33bd91e32a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में होली से ठीक पहले भीषण खूनी संघर्ष हुआ है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरे रामनगर) गांव में रविवार-सोमवार की देर रात ऐसा तांडव हुआ जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है।

    भाइयों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार में तीन महिलाओं और एक पुरुष की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य कांड में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि घर में अब केवल एक मासूम बच्चा बचा है, जिसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लिया है।

    आधी रात को मची चीख-पुकार

    घटना रात करीब 12:30 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार, घर के भीतर से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आंगन खून से लाल हो चुका था। मृतकों की पहचान शिताला (82), संजू देवी (60), पार्वती (20) और बडलूराम (62) के रूप में हुई है। इस संघर्ष में मृतक एक पक्ष से पति-पत्नी और दूसरे पक्ष से मां-बेटी हैं। कुल्हाड़ी के वार से घायल गुरुदेव (40) और निरंकार (30) को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से निरंकार की नाजुक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात

    वारदात की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाबागंज और 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राम नयन सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गहरे पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवानों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    फॉरेंसिक टीम ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

    फॉरेंसिक टीम ने घर के भीतर और बाहर से साक्ष्य जुटाए हैं। घर के बाहर से वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है, जिससे इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और चारों तरफ खून के धब्बे चीख-चीखकर रात की भयावहता बयां कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन इस विवाद का इतना खौफनाक परिणाम होगा, इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।

    शोक में डूबा पूरा इलाका

    इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे बहराइच जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। बसंतपुर उदल गांव के लोग स्तब्ध हैं कि कैसे एक छोटे से विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। पुलिस अब घायल गुरुदेव और निरंकार के बयानों का इंतजार कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और मुख्य हमलावर की पहचान स्पष्ट हो सके।

    यह भी पढ़ें: Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

    यह भी पढ़ें: होली के मद्देनजर UP के कई जिलों में नजरबंद हुईं मस्जिदें, प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया, पढ़िए पूरी ख़बर

    यह भी पढ़ें: OMG ! फलों पर लगा रहे थे चूहे मारने की दवा, शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस, दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार, दुकान भी किया सील

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.