Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी
    Featured

    Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    DUKAN
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कोरबा पाली विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगाई में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रं. 552004025) में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी का मामला प्रकाश में आया है। लोहड़िया के ग्रामीणों को चार माह से राशन नहीं मिलने और संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के प्रकरण पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली द्वारा त्वरित जांच के आदेश दिए गए थे।

    खाद्य निरीक्षक पाली द्वारा 26 फरवरी 2026 को मौके पर की गई जांच में पाया गया कि दुकान के भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित मात्रा में भारी विसंगति है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, दुकान में 87.49 क्विंटल चावल, 3.43 क्विंटल शक्कर और 6.12 क्विंटल नमक की भारी कमी पाई गई, जबकि 7.60 क्विंटल चना स्टॉक में अधिक पाया गया है। इसके अतिरिक्त, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और हितग्राहियों ने बयान दिया कि विक्रेता द्वारा उन्हें पिछले दो से तीन माह का राशन प्रदान नहीं किया गया है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि इस दुकान का संचालन वर्ष 2021 से पूर्व सरपंच श्री जयपाल सिंह तंवर द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने ही विक्रेता के रूप में श्री विजयपाल सिंह तंवर को नियुक्त किया है।
    वर्तमान सरपंच को अब तक इस दुकान का प्रभार हस्तांतरित नहीं किया गया है। इस लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन्न कंडिकाओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

    इस गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न के निजी उपयोग की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली ने वर्तमान सरपंच और सचिव (ग्राम पंचायत नगाई), पूर्व सरपंच श्री जयपाल सिंह तंवर और विक्रेता श्री विजयपाल सिंह तंवर को पृथक-पृथक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    इन सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधितों के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता और गबन के मामले में प्राथमिक सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराई जाएगी और नियमानुसार एकपक्षीय कठोर कार्यवाही की जायेगी।

    आपको बता दें कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से इस तरह की शिकायतें अक्सर अक्सर आती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। अगर जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करें तो यकीनन जिले में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी और  हितग्राहियों को समय पर चावल, शक्कर, चना इत्यादि उपलब्ध हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें: होली के मद्देनजर UP के कई जिलों में नजरबंद हुईं मस्जिदें, प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया, पढ़िए पूरी ख़बर

    यह भी पढ़ें: Bihar news: आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लेकिन महिला के पति और परिजनों के चढ़ गया हत्थे, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: Rajasthan news: कुदरत का खौफनाक चेहरा: स्कूल में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    पुट्टपर्थी की पावन धरा पर सेवा दल कॉन्फ्रेंस (ऑल इंडिया) एवं शताब्दी जन्मोत्सव के दिव्य…

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.