Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Ujjain: महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफ़ाश, 50 हजार में तय हुआ था सौदा, पढिए पूर्व महामंडलेश्वर के महापाप की कहानी
    Featured

    Ujjain: महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफ़ाश, 50 हजार में तय हुआ था सौदा, पढिए पूर्व महामंडलेश्वर के महापाप की कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260310 210506
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध चारधाम मंदिर से जुड़े महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है।

    पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी का महापाप

    मामले में पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी सहित एक अन्य आरोपी को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस ने साध्वी और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाकाल थाना के थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि, रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि, दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

    पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज और पूछताछ में सामने आया कि, बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है।

    50 हजार रुपए का लालच देकर बनारस से बुलाया

    बनारस निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि, कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी, जहां उसकी मुलाकात मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल उससे मिलने बनारस पहुंचा था। उसने महिला को 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के खिलाफ झूठा रेप केस दर्ज कराने के लिए कहा।

    यह भी पढ़ें :  कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    महिला के अनुसार मना करने पर उसे धमकी दी गई कि उज्जैन प्रवास के दौरान साध्वी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए हैं। यदि वह उनकी बात नहीं मानेगी तो फोटो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। महिला ने बताया कि डर के कारण वह घनश्याम पटेल के संपर्क में रही। बाद में घनश्याम ने उसके बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स से टिकट भी कराई।

    रंगपंचमी के दिन अखाड़े में पकड़े गए आरोपी

    8 मार्च को रंगपंचमी के दिन आरोपी घनश्याम पटेल अपने साथियों के साथ उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंचा। आरोप है कि यहां वह महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तत्काल उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।

    साध्वी सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

    पूछताछ और महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार मामले की जांच जारी है और कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे।

    वीडियो और पत्र भी हुए वायरल इधर

    एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिनमें वह महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। साथ ही उसने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि महिला का इंटरव्यू प्रसारित न करने और एक लाख रुपए की कथित एक्सटॉर्शन राशि न देने के कारण उसके खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पटेल ने यह भी कहा कि उसने वीडियो को एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रस्तुत किया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    यह भी पढ़ें:-Bilaspur: महिला मित्र के साथ सम्बन्ध बनाते युवक की बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रु, पीड़ित युवक की शिकायत पर गिरफ्तार हुई आरोपिया

    यह भी पढ़ें:-चेक अनादरण मामले में अभियुक्त संजय ओग्रे को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 25 लाख जुर्माने के साथ सुनाई 2 साल की सश्रम कारावास की सजा

    यह भी पढ़ें:-Bollywood news: विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,827 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,477 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.