Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दून एक्सप्रेस में जबरन कब्जा किए सीट खाली कराने गए टीटीई को महिलाओं ने जमकर पीटा, मुंह पर फेंकी चाय
    Featured

    दून एक्सप्रेस में जबरन कब्जा किए सीट खाली कराने गए टीटीई को महिलाओं ने जमकर पीटा, मुंह पर फेंकी चाय

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6854237541760672419045eb50efc514ca733107f310512ce242856d117b77cfeb194cecf71a23efb1e9fc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: दून एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की सीट से कब्जा खाली कराना टीटीई को महंगा पड़ गया. आरोप है कि अनाधिकृत रूप से ट्रेन में सवार महिलाओं ने टीटीई की ही पिटाई कर दी. उन पर महिलाओं ने चाय भी फेंक दी. टीटीई ने लखनऊ जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है.

    हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब नौ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची. लखनऊ पहुंचने से पहले टीटीई दिवाकर मिश्र ट्रेन के स्लीपर कोच एस थ्री में टिकट चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान कोच में काशी से हरिद्वार जा रहे यात्री ने सीट पर अनाधिकृत रूप से सवार यात्रियों की शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर दर्ज कराई.

    साथ ही टीटीई से सीट खाली कराने का आग्रह भी किया. टीटीई दिवाकर मिश्र ने बताया कि वह सीट नंबर चार को खाली कराने के लिए पहुंचे, तो उस पर बैठीं महिलाएं भड़क उठीं. महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए उनकी शर्ट फाड़ दी. महिलाओं ने मारपीट करते हुए मुंह पर चाय भी फेंक दी. दिवाकर मिश्र का कहना है कि महिला यात्रियों ने उनके सोने की चेन तोड़ दी. जीआरपी चारबाग में इस पूरे मामले की कंप्लेन दर्ज कराई है.

    रेलवे प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि महिलाएं जनरल का टिकट लेकर अनाधिकृत रूप से स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थीं. टीटीई के साथ हुई हुई अभद्रता के बाद महिलाओं को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया था, लेकिन महिलाएं फिर से कोच में सवार हो गईं. इसके बाद ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिलाओं को ट्रेन से नीचे उतारा गया और उनके खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी गई.

    यह भी पढ़ें :  टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का कहना है कि टीटीई दिवाकर मिश्र के साथ दून एक्सप्रेस में महिला यात्रियों ने मारपीट की है. महिलाएं अनाधिकृत रूप से ट्रेन में सवार थीं. चारबाग जीआरपी में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है. एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी यात्री इस तरह की हरकत न करे.

    यह भी पढ़ें: पांच वर्षीय बच्ची से रेप, हत्या और फिर फिरौती के मामले में दो युवकों को फांसी की सजा, बच्ची का शव देखकर कांप गई थी रूह

    यह भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी मंदिर से डॉलर की गड्डियां चुरा-चुराकर बना लिया 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, अंडरवियर में छिपाकर ले जाते समय आखिर चढ़ गया हत्थे….

    यह भी पढ़ें: नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.