Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तिरुपति बालाजी मंदिर से डॉलर की गड्डियां चुरा-चुराकर बना लिया 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, अंडरवियर में छिपाकर ले जाते समय आखिर चढ़ गया हत्थे….
    Featured

    तिरुपति बालाजी मंदिर से डॉलर की गड्डियां चुरा-चुराकर बना लिया 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, अंडरवियर में छिपाकर ले जाते समय आखिर चढ़ गया हत्थे….

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251014 180630
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भक्तों की भेंट चढ़ाए पैसे की चोरी का पुराना मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है. आंध्र प्रदेश का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मंगलवार को इस चोरी की गहन जांच शुरू कर दी.

    ये मामला 2023 का है, जब मंदिर के परकामनी (पैसे गिनने के सेंटर) से एक कर्मचारी को चोरी करते पकड़ा गया था. सीआईडी की टीम ने मंदिर का दौरा किया और पुलिस स्टेशन से रिकॉर्ड जब्त कर लिए. ये सब हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद हुआ, जहां कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई.

    चोरी का पूरा किस्सा: कैसे पकड़ा गया आरोपी

    ये घटना मार्च 2023 की है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का कर्मचारी सी. रवि कुमार परकामनी से 920 डॉलर चुरा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया. वो कथित तौर पर अपने अंडरवियर में नोट छिपाकर ले जा रहा था. शुरुआत में एफआईआर में सिर्फ 900 डॉलर की बात लिखी गई, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि चोरी 11,300 डॉलर की थी. टीटीडी बोर्ड के सदस्यों ने सीसीटीवी वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि रवि कुमार कैसे नोटों की गड्डियां छिपा रहा था. आरोप है कि उसने पहले भी कई बार विदेशी नोट चुराए, जिससे करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली. तिरुपति और चेन्नई में उसके नाम पर प्रॉपर्टी हैं.” आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मंगलवार को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकामनी चोरी मामले की जांच शुरू कर दी.”

    लोक अदालत का समझौता रद्द, सीआईडी को सौंपा केस

    पहले टीटीडी के तत्कालीन बोर्ड ने लोक अदालत में समझौता कर मामले को बंद कर दिया था. लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई, जिसमें कहा गया कि चोरी की ठीक से जांच ही नहीं हुई. याचिकाकर्ता एम. श्रीनिवासुलु ने कोर्ट से अपील की कि ये मामला फिर खोला जाए. कोर्ट ने सितंबर 2025 में आदेश दिया कि सीआईडी सभी रिकॉर्ड जब्त करे और सीलबंद लिफाफे में पेश करे. अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होनी थी.लेकिन सोमवार को सुनवाई में जस्टिस गन्नमनेनी रामकृष्ण प्रसाद ने गुस्सा दिखाया. उन्होंने पूछा, “16 सितंबर का आदेश था, फिर 6 अक्टूबर तक संशोधन याचिका क्यों दाखिल की?” कोर्ट ने डीजीपी और पुलिस विभाग को फटकार लगाई. सीआईडी ने कहा था कि उनके पास आईजी रैंक का अधिकारी नहीं है, इसलिए एसपी या डीजी को शामिल करने की गुजारिश की. अब कोर्ट ने लोक अदालत के समझौते को सस्पेंड कर दिया और सीआईडी को पूरी जांच सौंप दी.

    यह भी पढ़ें :  विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    वाईएसआरसीपी पर लगे आरोप, भाजपा ने उठाया मुद्दा

    ये मामला अब राजनीति में भी घुस गया है. टीटीडी बोर्ड के सदस्य और भाजपा प्रवक्ता जी. भानुप्रकाश रेड्डी व सी. दिवाकर रेड्डी ने वीडियो जारी कर पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार पर इल्जाम लगाया. उनका कहना है कि तत्कालीन टीटीडी चेयरमैन भुमाना करुणाकर रेड्डी के समय ये चोरी हुई और मामले को दबा दिया गया. आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी कहा कि जगन गैंग ने मंदिर की दौलत लूट ली. वहीं, वाईएसआरसीपी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया. भक्तों में गुस्सा है कि मंदिर का पैसा कैसे चोरी हो रहा है.

    यह भी पढ़ें: देवर ने भाभी को किया आग के हवाले, मरते-मरते भाभी ने भी ले लिया खौफनाक बदला

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: पिता ने दूसरों के खेतों में की मजदूरी, मां ने बेचे गहने, बेटा बन गया IAS अफसर

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: रायबरेली कांड को लेकर मदद के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूटा गुस्सा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,773 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,138 Views
    Don't Miss

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के नर्सरी पारा, बरपारा एवं आसपास के क्षेत्रों…

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.