Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    korba: ​आपकी रगों में बहता लहू बन सकता है किसी की ज़िंदगी की ‘आखिरी उम्मीद’: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी अपील, 14 जून को महादान

    June 11, 2026

    पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    June 11, 2026

    राशिफल 11 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अमृतसर मंदिर ब्लास्ट के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर बदमाश
    Featured

    अमृतसर मंदिर ब्लास्ट के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर बदमाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6560561381742113616674d3df239b7eda507e5da4c309790599cc96132078253e11f0bf088aac6654afd8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अमृतसर/स्वराज टुडे: अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित मंदिर में देर रात हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हथियार और ग्रेनेड की सप्लाई में शामिल थे. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तीनों युवक बिहार से उस वक्त गिरफ्तार किए गए जब वे नेपाल भागने की फिराक में थे.

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मार्च को एक FIR दर्ज की गई थी, जिनमें 2 आरोपी पकड़े गए थे और आरोपियों से हेरोइन बरामद की गई थी. जांच के दौरान तीन युवकों के नाम सामने आए- कर्ण, मुकेश और साजन. कर्ण वीकेआई के साथ जुड़े थे और हथियार सप्लाई करने का काम करता था. हम कर्ण को फॉलो करते हुए बिहार के मधेपुरा पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बिहार से लेकर आ रही है. ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे, इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है. उन्होंने कहा कि जब से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई, तब से पुलिस को शक है कि ये लोग इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. जिस जगह पर धमाका हुआ ये लोग वहीं के रहने वाले हैं. भुल्लर ने कहा कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी.

    भारत छोड़ने की फिराक में थे आरोपी

    पुलिस कमिश्नर के मुताबिक तीनों आरोपी बिहार से नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    मंदिर के बाहर धमाका, दहशत में स्थानीय लोग

    बता दें कि अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मंदिर के बाहर धमाका हुआ, जिससे मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

    सीसीटीवी फुटेज में दिखे 2 शख्स

    सीसीटीवी फुटेज में 2 अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर के पास आते दिख रहे हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद, उनमें से एक मंदिर की ओर विस्फोटक सामग्री फेंकता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

    पुलिस जांच में जुटी

    अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने रात करीब 2 बजे दी. सूचना मिलते ही वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. बता दें कि पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर कई धमाके किए गए हैं, इस ताजा घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं.

    यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान के खिलाफ किया जंग का ऐलान, आसमान से बरसाई 19 मौतें, तबाही का मंजर देख थर-थर कांपने लगे मुस्लिम देश

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका को लेकर भागा छोटा भाई, होली पर लड़की वालों ने बड़े भाई का रेत दिया गला, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

    यह भी पढ़ें: 33 Km माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस 5-स्टार सेडान को जमकर खरीद रहे लोग; कीमत 6.84 लाख से शुरू

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    korba: ​आपकी रगों में बहता लहू बन सकता है किसी की ज़िंदगी की ‘आखिरी उम्मीद’: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी अपील, 14 जून को महादान

    June 11, 2026

    पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    June 11, 2026

    राशिफल 11 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 11, 2026

    रात के अंधेरे में मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अदालत के फैसले के बाद की गई कार्रवाई

    June 11, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    korba: ​आपकी रगों में बहता लहू बन सकता है किसी की ज़िंदगी की ‘आखिरी उम्मीद’: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी अपील, 14 जून को महादान

    June 11, 2026

    ● 14 जून राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन…

    पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    June 11, 2026

    राशिफल 11 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 11, 2026

    रात के अंधेरे में मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अदालत के फैसले के बाद की गई कार्रवाई

    June 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.