Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UPSC टॉपर DM साहब पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार !… IAS पत्नी ने भी छोड़ा साथ, क्या हैं गंभीर आरोप ?
    Featured

    UPSC टॉपर DM साहब पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार !… IAS पत्नी ने भी छोड़ा साथ, क्या हैं गंभीर आरोप ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6968658901768351503774354d9a5d535092e30eb1f73ae303c3d1c86bcc70b7d8eb4ae782bf30915e2ac3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: कभी उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के पोस्टर बॉय कहे जाने वाले सबसे भरोसेमंद अफसरों में शुमार आईएएस अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें अब उनके गले का फांस बन गई हैं। आईआईटी रुड़की से पढ़ाई और यूपीएससी की मेरिट लिस्ट में देशभर में 8वीं रैंक हासिल करने वाले इस अधिकारी का सफर अब सलाखों की आहट तक पहुंच गया है।

    ED के निशाने पर UPSC टॉपर DM 

    ताजा मामला और भी गंभीर है क्योंकि अब वे आधिकारिक तौर पर ‘दागी’ और ‘सरकारी आरोपी’ घोषित हो चुके हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? मुख्यमंत्री कार्यालय के सबसे भरोसेमंद अफसरों में शुमार आईएएस अभिषेक प्रकाश की पूरी कहानी।

    अभिषेक प्रकाश के चर्चा में आने की सबसे ताजा और बड़ी वजह एसआईटी (SIT) द्वारा दाखिल की गई 1600 पन्नों की चार्जशीट है। जनवरी 2026 की शुरुआत में ही जांच एजेंसी ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया है। मार्च 2025 में हुए निलंबन के बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इतना ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उनकी बेनामी संपत्तियों की कुंडली खंगालने में जुट गया है।

    क्या हैं 5% का ‘कमीशन कांड’

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक प्रकाश पर आरोप है कि जब वे ‘इन्वेस्ट यूपी’ (Invest UP) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तब उन्होंने एक सोलर कंपनी को सब्सिडी और प्रोजेक्ट क्लीयरेंस दिलाने के बदले 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। यह डील उनके कथित बिचौलिए के जरिए हो रही थी। जब ऑडियो सबूत और करोड़ों के लेनदेन की बात मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची, तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उन पर कड़ा एक्शन लिया गया। जांच में उनकी लखनऊ और बरेली जैसी जगहों पर करोड़ों की अवैध संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    UPSC की शानदार शुरुआत: 8वीं रैंक का रुतबा

    बिहार के सिवान जिले के एक साधारण परिवार से आने वाले अभिषेक प्रकाश की मेधा का लोहा हर कोई मानता था। साल 2005 में जब यूपीएससी का रिजल्ट आया, तो अभिषेक ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया था। 2006 बैच के इस अफसर को पहले नागालैंड कैडर मिला था, लेकिन किस्मत उन्हें उत्तर प्रदेश ले आई। अभिषेक प्रकाश 2011-12 में लखीमपुर खीरी जिले में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह हमीरपुर, बरेली और अलीगढ़ जिले में डीएम और कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    IAS अभिषेक प्रकाश की अद्भुत प्रेम कहानी

    अभिषेक प्रकाश की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही। उनकी मुलाकात 2009 बैच की आईएएस अदिति सिंह से हुई। जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। शादी के आधार (Spouse Ground) पर ही अभिषेक ने अपना कैडर बदलकर यूपी करवा लिया। उस दौर में इस कपल को यूपी का ‘पावर कपल’ कहा जाता था।

    बेपनाह मोहब्बत में कैसे आई कड़वाहट?

    हालांकि, यह प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चली। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ी कि मामला सार्वजनिक शिकायतों और कानूनी जंग तक पहुंच गया। उनकी पत्नी ने ही शासन से उनकी शिकायत की थी और उन्हें वापस नागालैंड भेजने की मांग की थी। अंततः दोनों का तलाक हो गया, लेकिन इस व्यक्तिगत विवाद ने उनकी प्रशासनिक छवि को काफी नुकसान पहुंचाया।

    फैमिली बैकग्राउंड

    एक सामान्य बिहारी परिवार में जन्मे अभिषेक ने बचपन से ही अभावों के बीच पढ़ाई की थी। आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए थे। लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) जैसे रसूखदार पद पर रहते हुए उन्होंने काफी नाम कमाया, लेकिन रसूख और पैसे की हवस ने एक होनहार करियर को विवादों की भेंट चढ़ा दिया।

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    यह भी पढ़ें: टीईटी परीक्षा एक फरवरी को, परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर की लापरवाही से एक साथ बुझे घर के दो चिराग, पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    यह भी पढ़ें: प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी, गुस्साए पति ने थाने में ही की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.