Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डॉक्टर की लापरवाही से एक साथ बुझे घर के दो चिराग, पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    Featured

    डॉक्टर की लापरवाही से एक साथ बुझे घर के दो चिराग, पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69684822717683481380397d6e037f1d5fd572f9312e88f2a168a59cf88b30c40a30140573faf5007e4bc2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक डॉक्टर ने अपनी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से दो सगे भाइयों की जान ले ली। एक साथ दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    क्षेत्र के कुंडली बांगर गांव निवासी गौरव शर्मा (32) और मनोज शर्मा (40) सगे भाई थे। रविवार को छोटा भाई गौरव बोलेरो से परिवार को लेकर सैनी गांव में रहने वाली बहन के घर गया था। शाम को घर लौटते समय जीरो पाइंट के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बोलेरो में डीजल समाप्त हो गया।

    इसके बाद गौरव ने बड़े भाई मनोज को फोन कर डीजल मंगाया था। मनोज ने एक पेट्रोल पंप से किसी तरह से डीजल का इंतजाम किया। बोलेरो में डीजल डालते समय पास में खड़ा गौरव दूसरी गाड़ियों को साइड कराने में मदद करने लगा। इसी दौरान पहुंची तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने अनियंत्रित होकर दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली होंडा सिटी कार को शारदा अस्पताल में काम करने वाला जनरल फिजिशियन डॉक्टर सिद्धार्थ कातयायन चला रहा था।

    परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

    दोनों सगे भाइयों की एक साथ मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

    उजड़ गया परिवार, बच्चों से उठ गया पिता का साया

    पीड़ित परिजनों के अनुसार, बड़ा भाई मनोज शर्मा सेक्टर-150 एटीएस के पास मोमोज की ठेली लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था, जबकि छोटा भाई गौरव शर्मा एटीएस सोसायटी के पास किराना और चाय की दुकान चलाता है। दोनों शादीशुदा थे। दोनों की पत्नी हाउस वाइफ है। दोनों भाई ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। मनोज के परिवार में दो बेटियां व दो बेटे हैं। गौरव के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से परिवार उजड़ गया।

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    डॉक्टर पर लगाया ये आरोप

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शराब के नशे में था। हालांकि, पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि नहीं की है। आरोपी ने शराब पी रखी थी अथवा नहीं, इसकी पुलिस ने जांच भी नहीं कराई।

    पुलिस ने बिहार भागलपुर के एमजी पथ थाना आदमपुर निवासी आरोपित डॉक्टर सिद्धार्थ कातयायन को गिरफ्तार कर होंडा सिटी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि मामले में आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: पत्रकार पर जानलेवा हमले की कोशिश: मैकल पर्वत में माफिया का खुला आतंक, खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक

    यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 फरवरी

    यह भी पढ़ें: इंसानी मांस खाने के लिए बेगुनाह की हत्या, आरोपी के खुलासे के बाद लोगों में भारी दहशत, पढ़िए नरभक्षी की दिल दहला देने वाली कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.