Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यमुना में डूबकर एक ही परिवार की छह किशोरियों की दर्दनाक मौत, सामने आई एक दिन पहले बनाई गई रील, लाशों को देख फट पड़ा गांववालों का कलेजा
    Featured

    यमुना में डूबकर एक ही परिवार की छह किशोरियों की दर्दनाक मौत, सामने आई एक दिन पहले बनाई गई रील, लाशों को देख फट पड़ा गांववालों का कलेजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6669853361749018399019251306576d70b19f02e8192f1cb3c20f28233700bf32a1c18f98a18a617bf60d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आगरा/स्वराज टुडे: में थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नाथू में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना किनारे बसे गांव की रहने वालीं तीन सगी बहनें अपनी हमउम्र मौसी, मौसेरी बहन और चचेरे भाई-बहनों के साथ नहाने गई थीं।

    गहरे पानी में छह किशोरियां डूब गईं। चचेरे भाई ने शोर मचाया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आधा घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। पुलिस की एक जीप से 4 किशोरियों को एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दो की सांसें चल रही थीं। उनको पुलिस की दूसरी जीप से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

    यमुना में अक्सर सेल्फी, रील बनाती थीं किशोरियां

    यमुना में हादसे से एक दिन पहले मुस्कान ने अपनी मौसेरी बहन और मौसी के साथ नदी में उछलकूद करते हुए रील बनाईं थीं। सेल्फी भी ली गई थीं। हादसे के बाद यमुना नदी में रील का एक वीडियो भी सामने आया है। दीपेश ने बताया कि बहनें अकसर नदी में मौज मस्ती करते हुए वीडियो बना लेती थीं। यमुनापार से मौसी, मौसेरी बहन के आने के बाद सोमवार को भी यमुना में नहाने पहुंची थीं। तब कई रील बनाई थीं। मंगलवार को भी किशोरियां अपने साथ मोबाइल ले गई थीं। परिजन यह नहीं बता सके कि मंगलवार को हादसे से पहले भी रील बनाई थीं या नहीं।

    लखनऊ से घनघनाए फोन, दौड़े अफसर

    यमुना नदी में छह बच्चियों के डूबने की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सचिवालय से फोन घनघनाने लगे। लखनऊ से घटना की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी अरविंद मलल्प्पा बंगारी, एडिशनल सीपी राम बदन सिंह, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ ही कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया था। तहसील का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    पोस्टमार्टम के लिए परिजन को मनाया

    हादसे में 6 बच्चियों की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। परिजन का कहना था कि वह अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने मृतकों के दादा और अन्य परिजन को समझाया कि पोस्टमार्टम नहीं होगा तो मुआवजे में भी दिक्कत आएगी। वह काफी देर तक परिजन को ढांढस बंधाकर समझाते रहे। कहा कि अन्य बच्चों की अच्छी परवरिश के बारे में सोचो। उन्हें भी आपको ही देखना है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम को तैयार हुए।


    गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं

    बिचपुरी ब्लॉक के गांव नगला नाथू यमुना किनारे बसा हुआ है। इस छोटे से गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क तक नहीं है। रामलाल वृद्धाश्रम के निकट से ऊबड़-खाबड़ कच्चा रास्ता गांव तक पहुंचता है। मंगलवार की सुबह यमुना नदी में तीन सगी बहनों सहित छह बच्चियों के डूबने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें निकालने में बहुत देर नहीं लगाई। बच्चियों को बाहर लाए तो तीन की सांसें चल रही थीं। उन्हें सीपीआर दी गई। पेट दबाकर पानी निकाला, लेकिन एंबुलेंस दो घंटे बाद गांव के बाहर तक ही पहुंच सकी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से इलाज मिलता तो शायद कुछ बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी।


    यमुना किनारे बसे गांव की सिकंदरा थाने से दूरी करीब 6 किलोमीटर है। लेकिन गांव तक जाने का रास्ता कच्चा और ऊबड़ खाबड़ है। दोनों ओर कंटीली झाड़ियों के कारण संकरा भी है। ऐसे में सुबह हादसे के बाद ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट के भीतर ही बच्चियों को बाहर निकाल लिया था। बच्चू सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोग तैरना जानते हैं। ऐसे में बच्चियों को निकालने के लिए गांव के युवाओं के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए थे। मुस्कान बाहर निकलने के बाद उल्टी कर रही थी। सोनम और शिवानी की सांसें भी चल रही थीं। ताराचंद ने बताया कि पुलिस वाले पहले मुस्कान, नैना को लेकर अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल में उन्हें दिखाया मगर तब तक उनकी सांसें टूट चुकी थीं। एंबुलेंस साढ़े 12 बजे गांव के बाहर तक ही आ सकी। वहां से भी घटनास्थल एक किमी दूर था।

    https://


    डालचंद ने बताया कि घटना पर अधिकारी तो आ गए लेकिन एंबुलेंस आ जाती तो शायद दो से तीन बच्चियां बचाई जा सकती थीं। गांव के रामदयाल ने बच्चियों को सीपीआर देकर सांसें लौटाने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक बच्चियों इलाज के अभाव में रहीं। इस दौरान इलाज मिल जाता तो इतने घरों में मातम नहीं पसरा होता। हादसे में मृत नैना के छोटे भाई देव ने बताया कि पूरा गांव ही यमुना किनारे पहुंच गया था। जीजी को डॉक्टर के पास ले जाने में देरी हो गई।

    यह भी पढ़ें: आखिर कब तक प्रदेश के किसानों को छलेंगे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव! एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के छलक रहे आंसू

    यह भी पढ़ें:हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का तगड़ा एक्शन, DM-SDM समेत दर्जन भर अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस विभाग करेगा जांच

    यह भी पढ़ें:पटना की जेल में कैदियों ने मनाई शराब पार्टी, गांजा भी पीया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,252 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.