Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर कब तक प्रदेश के किसानों को छलेंगे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव! एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के छलक रहे आंसू
    Featured

    आखिर कब तक प्रदेश के किसानों को छलेंगे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव! एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के छलक रहे आंसू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *किसानों ने दिखाया रूद्र रूप तो सकते में आ जायेगी सरकार

    *किसानों से छल करके टिक नहीं पायेगी मप्र सरकार

    *किसानों का आक्रोश, जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्‍यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पहले गेंहू, चने की फसल को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर खरीदने में देरी की, जिससे लाखों किसानों ने मजबूरी में बाजार में कम भाव पर अपनी फसलों को बेचा। अब प्रदेश में मूंग की फसल को नहीं खरीदा जा रहा है। जून का महीना प्रारंभ हो गया है और प्रदेश के हर क्षेत्र में मूंग की फसल पककर आ चुकी है लेकिन अभी तक पंजीयन करने के लिए पोर्टल नहीं खुले हैं। पोर्टल नहीं खुलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। किसानों की चिंता है कि कब पोर्टल खुलेंगे और कब सरकार द्वारा खरीदी होगी।

    सवाल ये भी है कि आखिर सरकार मूंग को खरीदेगी भी कि नहीं। इस बात की चिंता भी सता रही है। क्‍योंकि अभी तक सरकार की ओर से यह भी आश्‍वासन नहीं आया है कि वह कब से खरीदेगी। यहां सवाल उठता है कि आखिर कब तक मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के किसानों को छलेंगे। एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के आंसू छलक रहे हैं। वहीं प्रदेश के सभी हिस्‍सों में किसानों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार की आंखे खोलने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस बार पूरे प्रदेश में मूंग की बंपर पैदावार हुई है। अनुमान है कि कोई 21 लाख टन से अधिक मूंग की पैदावार होगी। समय रहते यदि मूंग की खरीदी एमएसपी पर होती है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    किसानों ने दिखाया रूद्र रूप तो सकते में आ जायेगी सरकार

    मध्‍यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां की सत्‍ता की फैसला किसानों के हाथों में होता है। यदि किसान आक्रोशित है तो समझ जाना चाहिए कि सत्‍ता खतरे में है। बावजूद इसके मोहन यादव सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों का गुस्‍सा सड़कों पर आ गया तो सरकार सकते में आ सकती है। किसानों के सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए।

    एमएसपी बढ़ाने के क्‍या मायने जब खरीदी ही न हो

    केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में मूंग के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। सरकार द्वारा मूंग की एमएसपी 8,682 रूपये क्विंटल में 86 रूपये की वृद्धि की गई है। जिसके बाद अब मूंग का 2025-26 के लिए 8,768 रूपये क्विंटल का समर्थन मूल्य है। लेकिन एमएसपी बढ़ाने के क्या मायने जब खरीदी ही न हो तो। सरकार को किसानों की समस्‍या पर ध्‍यान देने की जरूरत है। एमएसपी भले ही 8,768 रूपये प्रति क्विंटल है लेकिन बाजार में यह मूंग केवल पांच हजार प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है। इससे किसानों को मजबूरीवश 3-4 हजार रूपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। सरकार की इस लापरवाही और अनदेखी के लिए कौन जिम्‍मेदार है। सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों का उठाना पड़ रहा है।

    पहले भी खरीदी में हुई है देरी और अन्‍नदाता को उठाना पड़ा नुकसान

    यह भी पहली बार नहीं है जब प्रदेश में अन्‍नदाता को छला गया हो। इससे पहले भी मूंग की खरीदी में देरी हुई है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई किसानों का कहना है कि वो मूंग खुले बाजार में बेच चुके हैं और वो भी MSP से बेहद कम कीमत पर। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्‍या मोहन सरकार जानबूझकर मूंग की खरीदी नहीं कर रही है। क्‍या व्‍यापारियों को लाभ दिया जा रहा है। क्‍या किसानों को मूंग की खेती न करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ऐसे तमाम सवाल हैं जो लोगों के मन में उपज रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    प्रकृति से बची तो सरकार फेर रही अरमानों पर पानी

    दरअसल मूंग की खेती बड़ी ही रिस्‍की होती है। यह फसल लगती तो गर्मियों में है लेकिन इसकी कटाई लगभग मानसून में होती है। यही कारण है कि इस फसल को प्रकृति की मेहरबानी से देखा जाता है। वैसे तो हर साल इस फसल पर बरसात का ग्रहण लगता है। पर इस साल मानसून की थोड़ी मेहरबानी दिखा रहा है तो मोहन सरकार किसानों के अरमानों पर पानी फेर रही है। अभी भी समय है कि सरकार को किसानों की चिंता पर विचार करना चाहिए। क्‍योंकि जितनी जल्‍दी खरीदी होगी उतनी जल्‍दी ही किसानों का लाभ होगा।

    खुले बाजार में मूंग बेचने का मजबूर किसान

    एमएसपी पर मूंग का खरीदी मूल्‍य 8,768 रूपये प्रति क्विंटल है लेकिन बाजार में यह मूंग केवल पांच हजार प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। इस कीमत पर तो केवल फसल की लागत निकल पा रही है। लेकिन किसानों की मजबूरी ऐसी है कि घाटे के बावजूद बेचना पड़ रहा है।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का तगड़ा एक्शन, DM-SDM समेत दर्जन भर अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस विभाग करेगा जांच

    यह भी पढ़ें: पटना की जेल में कैदियों ने मनाई शराब पार्टी, गांजा भी पीया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: भूकंप ने हिला दिया पाकिस्तान, कराची का पूरा जेल हुआ खाली; सड़कों पर घूम रहे खूंखार अपराधी, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू समुदायों से जुड़ी लड़कियों तथा महिलाओं के…

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.