Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप, मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई
    Featured

    करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप, मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260801 WA0100
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे: हसौद थाना पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम पंचायत जमड़ी निवासी फुलेश्वरी साहू ने हसौद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सक्ती पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। फरियादी का आरोप है कि उसके पति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाम एफआईआर से हटा दिया।

    IMG 20260801 WA0102

    फरियादिया के मुताबिक, 17 मई 2026 को ग्राम पंचायत जमड़ी निवासी कार्तिक राम साहू के खेत में कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक लगाए गए जीआई तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसके पति स्व. गजानंद साहू करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

    घटना के बाद मृतक की पत्नी फुलेश्वरी साहू ने हसौद थाना में शिकायत देकर मामले में कार्तिक राम साहू और उसके पुत्र किशन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते समय किशन साहू का नाम हटा दिया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

    IMG 20260801 WA0101

    फरियादिया का कहना है कि यदि घटना में दोनों की भूमिका की शिकायत की गई थी तो फिर जांच के दौरान एक व्यक्ति का नाम किस आधार पर हटाया गया? क्या पुलिस ने मामले की पूरी जांच की है? और यदि नाम हटाया गया तो उसके पीछे क्या कारण था? इन्हीं सवालों को लेकर महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है फुलेश्वरी साहू ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    यह भी पढ़ें :  GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    एसपी से शिकायत के बाद अब कार्रवाई का इंतजार

    मृतक की पत्नी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद अब इस मामले में पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस अधीक्षक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश देंगे और एफआईआर से नाम हटाए जाने के आरोप की जांच कराएंगे?

    फिलहाल, फरियादिया न्याय की उम्मीद लगाए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटा चुकी है। अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद मामले में जांच और कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाता है।

    यह भी पढ़ें: Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें: हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026

    सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    September 17, 2026

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा;बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में…

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026

    सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    September 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.