छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आषाढ़ मास के पहले दिन से शुरु होने वाली दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव ।। और 12 जून को रामवनगमन पथ के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ (उदयपुर) मे आयोजित है। इस महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे ।
इसी कड़ी में कोरबा जिले से कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के लिए नृत्यांगना अश्विका साव का चयन किया गया गया। इसके लिए साव परिवार के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
उधर इस महोत्सव में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कत्थक नृत्यांगना अश्विका साव ने पूरी तन्मयता से तैयारी में जुट गई है । यह अत्यंत गौरव की बात है कि अश्विका साव पूरे जिले से अकेली चयनित हुई है। बचपन से कत्थक में रुची रखने वाली अश्विका कक्षा सातवीं की छात्रा है। नृत्य के अलावा वो बैडमिंटन और स्वीमिंग मे भी रुची रखती है।

Editor in Chief





