छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: तुलसी मार्ग स्थित SS GREEN कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कॉलोनी की महिला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलोनी की सदस्य श्रीमती नायडू जी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की।

बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा SS GREEN परिवार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
उधर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा यूनिट द्वारा नेहरू नगर, कोरबा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

कल्पना ने मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि आरव, रितिका एवं सिद्धेश ने प्रेरणादायी भाषण देकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए तीनों प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन सेठ, श्रीमती कुसुम ताम्रकार एवं श्रीमती रीता शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर स्नेहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम को श्रीमती स्मिता देशपांडे, डॉ. सुनील सेठ, श्री शैलेश गुप्ता एवं यूनिट अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला ने भी संबोधित किया तथा राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट रितिका, विकास, मायरा, स्वाति एवं कल्पना द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
अंत में यूनिट कोषाध्यक्ष श्री पी. एल. मिरेंद्र ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री एवं श्रीमती साहू, शिव, सीमा, श्री एवं श्रीमती देशपांडे, ए. के. पाटी सहित अनेक YHAI सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान एवं जलपान वितरण के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
यह भी पढ़े: चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

Editor in Chief

















