Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»RTI के तहत हर एक संस्था को देनी होगी जानकारी, हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला
    Featured

    RTI के तहत हर एक संस्था को देनी होगी जानकारी, हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    HC 1 2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत करता है तो उसे हर हाल में जानकारी देनी होगी।

    दरअसल कुदुदंड, बिलासपुर स्थित चर्च ऑफ ख्राइस्ट ने यह कहते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया था कि उसे केंद्र और राज्य शासन से किसी तरह का अनुदान नहीं मिलता है। साथ ही जानकारी मांगने वाला व्यक्ति संस्था से संबंधित भी नहीं है।

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के कुदुदंड स्थित चर्च चर्च ऑफ ख्राइस्ट मिशन से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए संस्था को निर्देशित किया है कि अगर कोई व्यक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विधिवत आवेदन पेश करता है तो उसे जानकारी देनी होगी। संस्था ने यह कहते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया था कि उसे केन्द्र व राज्य शासन से किसी तरह का कोई अनुदान नहीं मिलता है। जानकारी मांगने वाला व्यक्ति संस्था से संबंधत नहीं है।

    कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अधिनियम 2005 के तहत कोई जानकारी मांगता है तो इस अधिनियम के अंतर्गत याचिकाकर्ता सोसायटी सूचना देने के लिए उत्तरदायी होगी।

    चर्च ऑफ ख्राइस्ट मिशन द्वारा कुदुदंड बिलासपुर से संचालित अलग-अलग प्राथमिक शाला और शेफर स्कूल के आय-व्यय का ब्यौरा लेने संस्था के बाहर के एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इसे संस्था ने देने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि यह कोई शासकीय संस्थान नहीं है। इसके अलावा इसे कोई अनुदान भी नहीं मिलता है। बाद में शिकायतकर्ता का निधन भी हो गया।

    यह भी पढ़ें :  झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    जुर्माना लगाया तो संस्था कोर्ट की शरण में

    संस्था द्वारा सूचना नहीं प्रदान करने पर संस्था के बाहर के सदस्यों ने सूचना आयोग में आवेदन पेश किया था। मामले की सुनवाई के बाद सूचना आयोग ने संस्था को नोटिस जारी कर जानकारी नहीं देने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका था। सूचना आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता संस्था ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

    संस्था ने दिया यह तर्क

    मामले की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। संस्था की ओर से प्रस्तुत जवाब में कहा गया कि गैर अनुदान प्राप्त संस्थान होने के कारण आय-व्यय का लेखा-जोखा सूचना के अधिकार में नहीं दिया जा सकता। साथ ही आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाला आवेदनकर्ता संस्था का सदस्य भी नहीं है।

    कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रस्तुत आवेदन पर कोई भी संस्था जानकारी देने के लिए उत्तरदायी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अधिनियम 2005 के तहत कोई जानकारी मांगता है तो संबंधित सोसायटी सूचना देने के लिए उत्तरदायी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी।

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी विलेन रही ये खिलाड़ी, जीते हुए मैच को भारत ने ऐसे गंवाया

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में नया गीजर खरीदने का कर रहे हैं प्लान…तो इन बातों का रखें ध्यान

    यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    यह भी पढ़ें: कश्मीरी पण्डितों को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा – सरकार बनाने से पहले ही …

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,687 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,219 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,098 Views
    Don't Miss

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता-बालको द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों…

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.