Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल
    Featured

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    21 06 2021 jai singh arawal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता-बालको द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में कंपनी समूह ने सरकार के खजाने में 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस प्रचार से ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है मानो कंपनी ने देश और सरकार पर कोई विशेष उपकार किया हो।

    मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार के खजाने में जमा किया गया प्रत्येक रुपया कंपनी द्वारा कानून के तहत देय आयकर, जीएसटी, सीमा शुल्क, रॉयल्टी एवं अन्य करों का भुगतान है। यह कोई दान, उपकार या परोपकार नहीं, बल्कि प्रत्येक उद्योग की वैधानिक जिम्मेदारी है। इसलिए कर भुगतान को सामाजिक योगदान बताकर उसका प्रचार करना जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

    असल प्रश्न यह है कि कोरबा की धरती से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर हजारों करोड़ रुपये का लाभ कमाने वाली कंपनी ने कोरबा और यहां की जनता को वास्तव में क्या दिया?

    कोरबा आज भी प्रदूषण, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, स्थानीय युवाओं के रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाओं तथा आधारभूत विकास जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। यदि कंपनी अपने योगदान का इतना बड़ा दावा कर रही है, तो उसे इन सवालों का भी जवाब देना चाहिए।

    वेदांता-बालको ने कोरबा में हॉकी खेल के विकास के लिए हॉकी को गोद लेने तथा राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाने का सार्वजनिक वादा किया था। दुर्भाग्य से आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। परिणामस्वरूप कोरबा के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है और अनेक प्रतिभाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। यदि कंपनी वास्तव में सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रतिबद्ध है तो सबसे पहले उसे अपने इस अधूरे वादे को पूरा करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

    इसी प्रकार आईटी कॉलेज की स्थापना के समय भी वेदांता-बालको ने कॉलेज के विकास एवं संचालन के लिए आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक उस आश्वासन के अनुरूप पर्याप्त आर्थिक सहयोग उपलब्ध नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप कॉलेज का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है और संस्था बंद होने की स्थिति तक पहुंच गई है। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। क्या यही कंपनी का सामाजिक उत्तरदायित्व है?

    विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली कंपनी यदि अपने ही किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही है, तो उसके तथाकथित सामाजिक योगदान के दावे स्वतः संदेह के घेरे में आ जाते हैं।

    यदि वेदांता-बालको वास्तव में अपनी उपलब्धियों पर गर्व करता है, तो वह कोरबा की जनता के सामने एक सार्वजनिक श्वेत पत्र (White Paper) जारी करे, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया जाए—

    * पिछले 10 वर्षों में कोरबा से कितना लाभ अर्जित किया गया।
    * कोरबा जिले के विकास पर वास्तविक रूप से कितना निवेश किया गया।
    * स्थानीय युवाओं को कितने स्थायी रोजगार दिए गए।
    * प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण पर क्या ठोस कार्य किए गए।
    * CSR की राशि किन-किन योजनाओं पर और किस पारदर्शिता के साथ खर्च की गई।
    * हॉकी को गोद लेने और एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण का वादा अब तक क्यों पूरा नहीं हुआ।
    * आईटी कॉलेज को किए गए आर्थिक सहयोग के वादे का पालन क्यों नहीं किया गया।

    कर देना कानूनी बाध्यता है, लेकिन जिस क्षेत्र से उद्योग अपनी समृद्धि प्राप्त करता है, उसके विकास में भागीदारी निभाना नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अवैध कबाड दुकान संचालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 05 अवैध कबाडियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश

    कोरबा की जनता को चमकदार विज्ञापनों की नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक खेल सुविधाओं, स्थानीय युवाओं के रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास की आवश्यकता है।

    वेदांता-बालको को यह समझना होगा कि जनता अब विज्ञापनों से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से कंपनी का मूल्यांकन करेगी।

    कोरबा की जनता का स्पष्ट संदेश है—“प्रचार नहीं, विकास का हिसाब दीजिए; वादे नहीं, उन्हें पूरा करके दिखाइए।”

    यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    यह भी पढ़ें: शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.