Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026

    Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    October 15, 2026

    Korba: बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी, छत्तीसगढ़ में भव्य समारोह, सीएम और केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
    Featured

    माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी, छत्तीसगढ़ में भव्य समारोह, सीएम और केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6576102641742986810295d71288a375beba8915cb807818e33db2392617318d593f06b19e116cd506582c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: भारत सरकार के डाक विभाग ने माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और अपने जीवन में समाज सुधार व भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

    उनकी भक्ति, साहस और सेवा ने न केवल धार्मिक जगत में बल्कि समाज के हर वर्ग में गहरी छाप छोड़ी। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और साहू समाज के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। माता कर्मा के सम्मान में जारी ये डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और सामाजिक योगदान को अमर बनाने का एक प्रयास है।

    माता कर्मा की आस्था और समर्पण का ये प्रतीक, उनके संदेश को पूरे देश में फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। ये न केवल उनके योगदान को सराहेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सेवा और समानता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा भी देगा।

    जब भगवान श्रीकृष्ण ने माता कर्मा की खिचड़ी ग्रहण की

    माता कर्मा की अटूट भक्ति ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पुरी जाने के लिए प्रेरित किया। वहां मंदिर के सेवकों ने उनसे खिचड़ी बनाने का अनुरोध किया। माता कर्मा ने प्रेमपूर्वक खिचड़ी बनाई और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे स्वीकार किया। आज भी ये पावन परंपरा जगन्नाथ मंदिर में निभाई जाती है। माता कर्मा की इसी भक्ति और सेवा को अमर करने के लिए इस डाक टिकट पर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी अर्पित करते हुए दर्शाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर नजर आता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    समाज सुधार में माता कर्मा का योगदान

    माता कर्मा सिर्फ एक भक्त नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थीं। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और कई प्रेरणादायक काम किए

    ● छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया।

    ● समानता, प्रेम और एकता का संदेश दिया।

    ● महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनने की प्रेरणा दी।

    उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति सिर्फ पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि समाज सेवा और सभी के कल्याण के लिए कार्य करना भी है।

    माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट

    ये डाक टिकट माता कर्मा के योगदान को सम्मान देने के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही:

    फर्स्ट डे कवर (FDC) – माता कर्मा के जीवन और उनके कार्यों की जानकारी।

    सूचना पुस्तिका – माता कर्मा की विरासत को समझने के लिए विशेष विवरण।

    ये डाक टिकट भारत के सभी डाकघरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे माता कर्मा की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

    भक्त माता कर्मा – साहू समाज और भारत का गौरव

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि माता कर्मा केवल एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित आत्मा थीं। वर्षों से साहू समाज इस सम्मान की मांग कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति से ये मांग पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि ‘ये डाक टिकट माता कर्मा के सम्मान के साथ-साथ साहू समाज के करोड़ों लोगों के गौरव का प्रतीक है। माता कर्मा की शिक्षाएं और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमें प्रेरित करता है कि समाज सेवा, भक्ति और समानता को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।’

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    यह भी पढ़ें:पत्नी का किरायेदार से चल रहा था अफेयर, पति ने प्रेमी को 7 फीट गहरे गड्ढे में किया जिंदा दफन, तीन महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें:ग्वालियर में रहस्यमयी महिला का खौफ… आधी रात को बजाती है दरवाजे की घंटी, फिर हो जाती है गायब !

    यह भी पढ़ें:‘तुम्हें तो एक कहां, 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए…’, डैम में कूदने से पहले नवविवाहिता ने लगाया वॉट्सएप स्टेटस, पति को कोसा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026

    Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    October 15, 2026

    Korba: बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    Jagdalpur : छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    October 15, 2026

    Jagdalpur: पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत : शिवनारायण पाण्डेय…..बस्तर जिला आर्थिक प्रकोष्ठ ने बाढ़ प्रभावित 72 विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    October 15, 2026

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,021 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026

    कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका जीवन केवल उनकी अपनी कहानी नहीं रहता, बल्कि आने…

    Korba: नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन, समस्त कोरबा वासियों को सादर आमंत्रण

    October 15, 2026

    Korba: बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    Jagdalpur : छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    October 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.