Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह
    Featured

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260426 WA0032
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: महिला आरक्षण के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत प्रभारी तखतपुर की पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब महिला आरक्षण को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद यह कानून बन चुका है, तो फिर इसे तत्काल लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। क्या महिलाओं को उनका अधिकार देने में अब भी कोई बाधा है या फिर जानबूझकर इसे टाला जा रहा है।

    उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में यह प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जबकि वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। जब संसद में बिल पारित हो चुका है, तो फिर यह भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है ।

    उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह विधेयक वास्तव में महिला आरक्षण के लिए था, तो इसमें लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने, राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटों के प्रस्ताव की जरूरत क्यों पड़ी। क्या यह महिला आरक्षण था या फिर भविष्य की राजनीति के लिए सीटों का नया गणित तैयार करने की कोशिश।

    परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब देश में 2026-27 की जनगणना शुरू होने वाली है और सरकार स्वयं जाति जनगणना की बात कर चुकी है, तो फिर 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन करने की जल्दबाजी क्यों है। क्या पुराने आंकड़ों के आधार पर नई राजनीतिक संरचना तैयार करना न्यायसंगत है या फिर इसके पीछे कोई और मंशा काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    उन्होंने यह भी पूछा कि यदि महिला आरक्षण को वास्तव में लागू करना है तो वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा। क्या इसके लिए परिसीमन का इंतजार अनिवार्य है या यह केवल एक बहाना बन चुका है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके लिए तैयार हैं, फिर सरकार पीछे क्यों हट रही है।

    महिला कांग्रेस की शहर अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सरकार चाहे तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर सकती है, जबकि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार यह 2034 से लागू होने की बात कही जा रही है। जब समाधान मौजूद है तो फिर देरी क्यों और किसके हित में।

    वहीं ग्रामीण अध्‍यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर ने कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है। पंचायतों और नगरीय निकायों में महिलाओं को जो आरक्षण मिला है, वह कांग्रेस की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा 1989 में पेश किए गए विधेयक, 1993 में पीवी नरसिम्हा राव द्वारा पारित संशोधन और 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार द्वारा राज्यसभा में पारित विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने में कांग्रेस की निर्णायक भूमिका रही है।

    पत्रकार वार्ता में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता लक्ष्‍मी नारायण देवांगन, पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, द्रौपदी तिवारी, एफ डी मानिकपुरी, पार्षद बद्री किरण, मस्‍तुल कंवर, सुभाष राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, एनएसयुआई अध्‍यक्ष मनमोहन राठौर, मण्‍डल अध्‍यक्ष सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष विकास सिंह, महेन्‍द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, धनंजय चंद्रा, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, प्रवीण ओगरे, संतोषी पाटले, फरियाद अली, अनुराग मोहितनाथ, माधुरी ध्रुव, संगीता श्रीवास, शायदा खान, आंगन बाई, नफीसा हुसैन, शांता मंडावे, सजीदा बेगम, भुनेश्‍वरी दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़-कटान का बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

    यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच TMC कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से 100 जिंदा बम बरामद, क्या हिंसा फैलाने की थी योजना? एक्शन में आया चुनाव आयोग

    यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष, दोस्तों ने ही बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, दिग्गज भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की मौत, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें: Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,929 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,380 Views
    Don't Miss

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार…

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.