कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से करीब 100 जिंदा बम बरामद हुए हैं। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके से एक बड़ा मामला सामने आया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से करीब 100 जिंदा बम बरामद हुए हैं।
https://x.com/pradip103/status/2048299869916504449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2048299869916504449%7Ctwgr%5Eb0b6fcc6a4c4e766c4729823d7cfb5f0812c0e67%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भय की राजनीति अब उजागर हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग बंगाल पुलिस को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री मिलने या मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग ने कोलकाता पुलिस के आयुक्त से लेकर राज्य के सभी जिलों के SP और थाना प्रभारियों तक को चेतावनी दी है कि अगर उनके अधिकार क्षेत्र में ऐसी कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही 24 घंटे के भीतर सभी संदिग्ध और खतरनाक सामग्री जब्त करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। आयोग ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को भी तेज कर दिया है। लगातार हो रही बैठकों में केंद्रीय बलों की तैनाती, वर्नरेबिलिटी मैपिंग, सिविल प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और मतदान कर्मियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Korba: एमजेएम हॉस्पिटल की बड़ी सफलता : 2.5 किलो तक का विशाल ट्यूमर सुरक्षित ऑपरेशन से निकाला
यह भी पढ़ें: Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

Editor in Chief





